9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहार में NDA खत्म, मंगलवार को हो जाएगा ऐलान, लेकिन असली खेल...

बिहार में NDA खत्म, मंगलवार को हो जाएगा ऐलान, लेकिन असली खेल अभी बाकी है?

Published on

पटना

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर मिल रही है। खबर ये है कि बिहार में एनडीए खत्म हो गया है। यानी बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए हैं। सिर्फ ऐलान होना बाकी है। निजी चैनल ‘आज तक’ पर बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्लारी ने यह दावा किया है। कन्हैया भेल्लारी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए हैं। मंगलवार को ऐलान भी हो जाएगा।

दरअसल, पिछले दो दिनों से बिहार की सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं, बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिहार में कभी भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है। एक बार फिर नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर आरजेडी के साथ जा सकते हैं। तेजस्वी के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बना सकते हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।

सिर्फ मीडिया में चर्चा
‘आज तक’ पर बात करते हुए जेडीयू प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि जो भी चर्चा है, वह सिर्फ और सिर्फ मीडिया में ही है। आज भी हम लोग एनडीए में हैं और बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बात किए थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। वहीं, तेजस्वी और नीतीश की बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इसके बारे में भी पता नहीं है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष, दोनों के बीच विकास के मुद्दे पर अक्सर बातें होती रहती हैं।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता माधव आनंद से पूछा गया कि क्या रविवार को नीतीश कुमार सोनिया गांधी को फोन किए थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक करने वाली है? इस पर उन्होंने कहा कि बिहार के बदलते सियासी समीकरण को देखते हुए विधनमंडल दल की बैठक बुलाई गई हैं। पार्टी समय-समय पर बैठक करते रहती है।

खिचड़ी पक गई, बस खाना है
वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्लारी ने कहा कि माधव आनंद हों या रोहन गुप्ता, दोनों की मजबूरी है। पार्टी लाइन से इतर बयान नहीं दे सकते। कन्हैया भेल्लारी ने दावा किया कि सियासी खिचड़ी पक गई, बस खाना बाकी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक इंतजार कीजिए। नीतीश, तेजस्वी, कांग्रेस, लेफ्ट सब तैयार हैं। बस ऐलान बाकी है। कन्हैया भेल्लारी ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री।

खेल अभी बाकी है
कभी नीतीश के साथ खास रहे अजय आलोक ने भी दावा किया कि ये तो सच है कि बिहार में सरकार बदलने वाली है। लेकिन सरकार का मुखिया नहीं बदलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा ये तो ‘नाश कुमार’ बन गए हैं। अजय आलोक ने कहा कि सरकार तो बदलने दीजिए, फिर देखिएगा असली खेला। अजय आलोक ने कहा कि एनडीए से बाहर निकलने का फैसला लेना नीतीश कुमार के लिए आसान भी नहीं हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....