8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'गालीबाज' श्रीकांत पर CM योगी सख्त, मांगी रिपोर्ट, दिए कड़े एक्शन के...

‘गालीबाज’ श्रीकांत पर CM योगी सख्त, मांगी रिपोर्ट, दिए कड़े एक्शन के निर्देश

Published on

लखनऊ,

नोएडा की ओमैक्स सोसायटी के घटनाक्रम को लेकर सीएम योगी ने सख्ती दिखाई है. सोसायटी में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ की गई बदतमीजी के मामले में सीएम योगी ने गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है. सीएम योगी ने साफ निर्देश दिया है कि आरोपी और दोषी पुलिसवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. इस मामले में इंस्पेक्टर इंचार्ज, एक सब इंस्पेक्टर, 4 कॉन्सटेबल को सस्पेंड किया जा चुका है.

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी ने नोएडा की ओमैक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी की थी. जिसका वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद सरकार एक्शन में आई. सारी लड़ाई जिस अवैध निर्माण को लेकर थी, उसपर आज सरकार का बुलडोजर भी चला. लेकिन श्रीकांत त्यागी अबतक फरार है. वो कहां है किसी को नहीं मालूम है. तीन दिन बाद भी पुलिस श्रीकांत त्यागी को तलाशने में नाकाम है.

क्या है मामला?
शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में नोएडा की एक पॉश सोसायटी में नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गालीगलौच करता दिख रहा था. बाद में सामने आया कि मामला अवैध निर्माण से जुड़ा था. त्यागी पर आरोप लगा कि वह अपने फ्लैट के बाहर कुछ पेड़ लगाकर सोसायटी की जगह पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था.

इसके बाद यह मामला इतवार की रात उस वक़्त बहुत ज़्यादा बढ़ गया जब मौके से फरार हो गए नेता श्रीकांत त्यागी की तरफदारी करने वाले कुछ लोग गुंडई करते हुए सोसाइटी पहुंचे और महिला को धमकाने की कोशिश की.

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश शर्मा और पुलिस के आला अफसरों के अलावा डीएम मौके पर पहुंच गए. रविवार की रात को ही सोसाइटी में हंगामा करने वाले करीब आधा दर्जन से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. अब उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

नोएडा पुलिस ने त्यागी के 10 करीबियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 447, 504,506,323,419, 120B, 332,353 के तहत FIR दर्ज की है. 6 आरोपियों को ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी से पकड़ा गया था जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अभी 4 आरोपी फरार हैं.फिलहाल सोसायटी में दाखिल होने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है. पीड़ित महिला की सुरक्षा के लिए दो पीएसओ जवान तैनात किए गए हैं.

पत्नी भी हिरासत में, अबतक सुराग नहीं
पुलिस ने शनिवार को फरार नेता की पत्नी और उसके ड्राइवर, मैनेजर को हिरासत में लेकर करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. पुलिस के आला अफसरों की मानें तो आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के दिल्ली, नोएडा, लखनऊ में कुल 15 ठिकानों पर छापामारी की गई है. नेता का पता जानने के लिए पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....