8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबीजेपी का मास्टरप्लान तैयार? 6 घंटे में दो बार मिले तारकिशोर और...

बीजेपी का मास्टरप्लान तैयार? 6 घंटे में दो बार मिले तारकिशोर और संजय जायसवाल

Published on

पटना

बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू और आरजेडी की बैठक से पहले बीजेपी ने एक अहम बैठक की। यह बैठक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर हुई। इस बैठक में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी शामिल हुए। बता दें कि संजय जायसवाल रविवार देर शाम दिल्ली गए थे। आनन-फानन में वे सोमवार को दिल्ली से वापस लौटे। पटना पहुंचते ही अगली रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया।

दरअसल, जब से खबर आयी है कि जेडीयू एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ जा सकती है, तब से बीजेपी नेतृत्व एक्शन मोड में है। लगातार बीजेपी के नेता बैठक कर रहे हैं। सोमवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की मीटिंग हुई। 6 घंटे के अंतराल पर दोनों नेताओं के बीच दो बार मीटिंग हुई। हालांकि मीटिंग में किसी विषय पर चर्चा हुई, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बिहार की वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा हुई।

मंगलवार को जेडीयू और आरजेडी की बैठक
गौरतलब है कि मंगलवार को जेडीयू और आरजेडी ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। आरजेडी विधानमंडलदल की बैठक सुबह 9 बजे होगी। वहीं, 11 बजे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि किस विषय पर बैठक बुलाई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि बिहार के बदलते सियासी समीकरण पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि बिहार की सियासत के लिए कल का दिन अहम माना जा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....