8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'नीतीश को बलि का बकरा बनाएगी BJP, पर शिंदे नहीं होगा पैदा':...

‘नीतीश को बलि का बकरा बनाएगी BJP, पर शिंदे नहीं होगा पैदा’: पप्पू यादव

Published on

औरंगाबाद

जन अधिकारी पार्टी (लोकतांत्रिक) के सुप्रीमो और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में जदयू-भाजपा में चल रहे मन-मुटाव पर चुटकी ली है। अम्बा के बहुचर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड में मातमपुर्सी के बाद पप्पू यादव ने सोमवार की शाम औरंगाबाद प्रेसवार्ता में दावे के साथ कहा कि भाजपा हर हाल में नीतीश कुमार को बलि का बकरा बनाएंगी ही। साथ ही जदयू को अलविदा कह चुके आरसीपी सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद यहां जदयू के विधायकों को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र जैसा कोई एकनाथ शिंदे पैदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अब यह कहा जा रहा है कि चिराग वाला खेल खेला जा रहा है, तो उन्हें याद होना चाहिए कि यह खेल किसने खेला था। फिर वही खेल हो रहा है, पर खिलाड़ी बदल गया है। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की राजनीति अभी संक्रमण के दौर से गुजर रही है। इस दौर में नीतीश कुमार को तय करना है कि वे उधर रहेंगे या इधर आएंगे। लेकिन इतना तय है कि भाजपा, नीतीश कुमार को बलि का बकरा बनाएंगी ही।

सोनिया गांधी का साथ ले देश के हीरो बन जाएं नीतीश: पप्पू यादव
पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बलि का बकरा बनने से बेहतर और गोल्डन चांस यह है कि वे कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ आ जाएं। उनका साथ लें और खुद के साथ बिहार का भविष्य सुरक्षित करें। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में देश के हीरो बन जाएं।

नीतीश जिधर भी आएंगे मुख्यमंत्री वही बनेंगे: पप्पू यादव
यह पूछे जाने पर कि अगर नीतीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़कर इधर आ जाते हैं तो मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में परसेप्शन चलता है और नीतीश जिधर भी आएंगे मुख्यमंत्री वही बनेंगे और इसमें लालू प्रसाद की अहम भूमिका होगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....