8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यममता की 'पुलिस' ने ED के अफसर को दिया नोटिस, करेगी पूछताछ

ममता की ‘पुलिस’ ने ED के अफसर को दिया नोटिस, करेगी पूछताछ

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की पुल‍िस अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पीछे पड़ी है। यह बात चौंकाने वाली नहीं बल्‍कि हकीकत है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय की रांची यून‍िट के पूर्व डेप्‍युटी डायरेक्‍टर सुबोध कुमार को कोलकाता पुलिस ने नोट‍िस द‍िया है। पुल‍िस ने कोलकाता में झारखंड के एक वकील राजीव कुमार की गिरफ्तारी के संबंध में यह नोटिस दिया है। ईडी के पूर्व अधिकारी सुबोध कुमार हालांक‍ि अब उड़ीसा में तैनात हैं। कोलकात पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

दरअसल कोलकाता के एक व्यवसायी की ओर से जबरन वसूली के आरोप में कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि सुबोध कुमार ने व्यवसायी के खिलाफ रांची हाईकोर्ट के सामने एक जनहित याचिका दायर की थी और इसे वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी के सिलसिले में रांची में तीन स्थानों पर छापेमारी की थी और नकद लेनदेन, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों के विवरण वाली काली डायरी मिली थी।

ईडी ने ममता के मंत्री पर कसा था श‍िकंजा
इससे पहले पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने ममता बनर्जी के मंत्री पर श‍िकंजा कसा था। ईडी ने ममता सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के ठ‍िकानों और उनके सहयोगी के यहां छापेमारी की थी। इसमें भारी मात्रा में कैश और सोना-चांदी म‍िला था। जांच कर रही ईडी को मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से रखे गए 50 बैंक खातों का पता चला है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....