25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलएशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, केएल राहुल और विराट कोहली...

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, केएल राहुल और विराट कोहली की हुई वापसी

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान और एक क्वालिफायर टीम होगी। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

कोहली और राहुल की वापसी
टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है। राहुल ने फरवरी में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। उसके बाद आईपीएल में उन्होंने वापसी की। इसके बाद पहले चोट और फिर कोरोना होने की वजह से बाहर चल रहे थे। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर आराम करने वाले विराट कोहली की भी वापसी हुई है। विराट काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं।

बुमराह चोट की वजह बाहर
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। हर्षल पटेल भी चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है। हाल के समय में टीम का हिस्सा रहे अर्शदीप सिंह और आवेश खान को मौका दिया गया है।

भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हूडा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
बैकअप खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए और ग्रुप बी से 2-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। वहां भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने 2018 में हुए पिछले एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी।

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...