7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य60 दुकानें, नोएडा अथॉरिटी में सांठगांठ... 'गालीबाज' त्यागी के पास कितनी दौलत?

60 दुकानें, नोएडा अथॉरिटी में सांठगांठ… ‘गालीबाज’ त्यागी के पास कितनी दौलत?

Published on

नई दिल्ली/नोएडा,

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश में छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही श्रीकांत त्यागी की कुंडली खंगाली जा रही है. श्रीकांत त्यागी मूल रूप से नोएडा के भंगेल का रहने वाला है. वह भंगेल में पला-बढ़ा है. ‘आजतक’ ने भंगेल पहुंचकर पता किया तो सामने आया कि भंगेल में उसकी लगभग 60 दुकानें हैं. यहीं श्रीकांत त्यागी का सोर्स ऑफ इनकम है. त्यागी का यहां सिर्फ एक धर्म कांटा है, बाकी दुकानें किराए पर दे रखी हैं.

‘गालीबाज’ त्यागी का 30 साल से किराएदार सिराजुद्जीन का दावा है कि वह बीजेपी से ही जुड़ा है. बीएसपी के साथ त्यागी ने अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया था. वह स्वामी प्रसाद मौर्य का भी करीबी है. स्वामी के साथ ही वह बीजेपी में शामिल हुआ था. गाजियाबाद से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की भी कोशिश की.

किराएदार ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर श्रीकांत त्यागी के घर आते थे. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जब BSP छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, तभी श्रीकांत भी बीजेपी में शामिल हो गया था. बीजेपी के कई नेताओं के साथ उसके रिश्ते हैं. सोमवार सुबह जीएसटी और इंटेलिजेंस की टीम यहां पहुंची है, पूछताछ में कितनी संपत्ति का पता चला, कहां-कहां श्रीकांत की संपत्ति है. किराएदार ने बताया कि श्रीकांत की यहां पर काफी संपत्ति है.

श्रीकांत त्यागी नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटीमें फ्लैट में रहता है. अगर कीमत की बात की जाए तो फिलहाल 2BHK फ्लैट की कीमत इस सोसाइटी में 75 से 80 लाख रुपये है. जबकि 3BHK फ्लैट की कीमत कम से कम 1.10 करोड़ रुपये हैं. वहीं 3BHK+SR फ्लैट की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

वहीं नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने श्रीकांत त्यागी के मामले बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि नोएडा अथॉरिटी से त्यागी की सांठगांठ भी जांच का विषय है. फोटो तो किसी की भी किसी के साथ हो सकती है. त्यागी हमारा कार्यकर्ता नहीं था.

त्यागी के मार्केट में पहुंची जीएसटी की टीम
इस बीच ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को तोड़ने के बाद अब नोएडा के भंगेल में बने उसके मार्केट में जीएसटी की टीम पहुंची है. आधा दर्जन जीएसटी के अधिकारी मार्केट में अहम कागजात खंगाल रहे हैं. नोएडा के फेस 2 भंगेल में श्रीकांत त्यागी ने मार्केट बना रखा है. इस मार्केट में भी श्रीकांत अपने रसूख के लिए जाना जाता है. इसी मार्केट से श्रीकांत त्यागी लाखों रुपए कमाता था.गौतमबुद्ध नगर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीम श्रीकांत त्यागी के बेहद करीब है. कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....