7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यशपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे भाजपा के नौ...

शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे भाजपा के नौ संभावित मंत्री, देखें लिस्ट

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के विस्तार का ऐलान हो चुका है। नई कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी और किसका पत्ता कटेगा इसको लेकर अनुमानों का दौर भी तेज हो चला है। इस बीच सोमवार रात भाजपा के कई नेता डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर डिनर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन भाजपा नेताओं में वह विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें कल शिंदे सरकार में बतौर मंत्री शपथ ग्रहण करनी है। ऐसे विधायकों की कुल संख्या नौ बताई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं भाजपा के वो नौ संभावित मंत्री जिनके कल शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री बनने के आसार हैं…

​चंद्रकांत पाटिल
इन संभावितों में सबसे नाम चंद्रकांत पाटिल का है। गौरतलब है कि चंद्रकांत पाटिल देवेंद्र फडणवीस की सरकार में भी मंत्री पद का ओहदा संभाल चुके हैं। तब फडणवीस ने उन्हें राजस्व मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। हालांकि शिंदे सरकार में वह कौन सा मंत्रालय संभालेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।

सुधीर मुनगंटीवार
सुधीर मुनगंटीवार भी उन नामों में से एक हैं, जिन्हें इस सरकार में बतौर मंत्री जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सुधीर भी फडणवीस सरकार के दौरान वित्त, योजना और वन मंत्रालयों के प्रभारी रह चुके हैं।

गिरीश महाजन
फडणवीस सरकार के दौरान गिरीश महाजन ने ने जल संसाधन और चिकित्सा शिक्षा विभागों का प्रभार संभाला था। अब शिंदे सरकार में उनका प्रवेश भी निश्चित माना जा रहा है।

राधाकृष्ण विखे पाटील
फडणवीस सरकार के आखिरी चरण में भाजपा में शामिल विखे को थोड़े समय के लिए आवास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि इस बार संभावना जताई जा रही है कि विखे पाटिल अब लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

सुरेश खाडे
सुरेश खाडे को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे जातिगत समीकरण बैठाने की मंशा बताई जा रही है। खाडे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि उन्हें मंत्री पद देकर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही है। यह भी गौर करने वाली बात है कि खाडे 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

अतुल सावे
अतुल सावे का बतौर विधायक यह लगातार दूसरा टर्म है। सावे को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भी भाजपा का खास मकसद बताया जा रहा है। असल में वह औरंगाबाद पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। आगामी औरंगाबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उन्हें मजबूत करने की कोशिश करती दिख रही है।

रवींद्र चव्हाण
ऐसा माना जाता है कि भाजपा और शिंदे गुट को साथ लाने में रवींद्र चव्हाण ने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में भाजपा उन्हें इस मेहनत का इनाम देने का इरादा रखती है। चव्हाण 2009 से लगातार तीन बार डोंबिवली निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। वह फडणवीस सरकार में राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

गणेश नाइक
2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान, गणेश नाइक ने एनसीपी को छोड़कर भाजपा का झंडा थामा था। उन्होंने ऐरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक जीते। अब तक, उन्होंने श्रम, उत्पाद शुल्क और पर्यावरण जैसे विभागों को संभाला है।

विजयकुमार गावित
विजयकुमार गावित गावित गावित 2014 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा में शामिल हो गए थे। गठबंधन सरकार के दौरान कई बार मंत्री रह चुके हैं।

आशीष शेलार
फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शेलार को स्कूली शिक्षा, खेल और युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, वह कुछ महीनों के लिए ही कैबिनेट में थे। अब भी शेलार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....