25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में अब म्‍यांमार के राजदूत का अचानक से निधन, 1 साल...

चीन में अब म्‍यांमार के राजदूत का अचानक से निधन, 1 साल में 4 विदेशी राजनयिकों की मौत, उठे सवाल

Published on

बीजिंग

चीन में म्‍यांमार के राजदूत यू मयो थांट का अचानक से रविवार को देश के दक्षिणी पश्चिमी शहर कुनमिंग में निधन हो गया। म्‍यांमार की सरकारी मीडिया और बीज‍िंग में राजनयिक सूत्रों ने राजदूत के निधन की जानकारी दी है। म्‍यांमार के एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजदूत यू मयो की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। पिछले एक साल में यह चौथे राजदूत हैं जिनकी चीन के अंदर अचानक से मौत हो गई है। इससे सोशल मीडिया में कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि म्‍यामांर के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को राजदूत के मौत के कारणों के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। म्‍यांमार के राजनयिक और चीनी भाषा की मीडिया का मानना है कि हार्ट अटैक की वजह से ही राजदूत की मौत हुई है। राजदूत यू मयो थांट को अंतिम बार शनिवार को म्‍यांमार की सीमा से लगते चीन के दक्षिणी पश्चिमी यून्‍नान प्रांत में शनिवार को स्‍थानीय अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखा गया था।

चीन में पिछले एक साल में चौथे राजदूत की मौत
एक स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। चीन में म्‍यांमार के दूतावास ने इस घटना पर तत्‍काल कोई बयान नहीं जारी किया है। म्‍यांमार के राजदूत यू मयो थांट को साल 2019 में चीन में नियुक्‍त किया गया था। म्‍यांमार में फरवरी 2021 में सत्‍ता पर सेना के कब्‍जे के बाद भी राजदूत यू मयो अपने पद पर बने रहे। हैरान करने वाली बात यह है कि चीन में पिछले एक साल में यह चौथे राजदूत हैं जिनकी मौत हो गई है।

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के राजदूत जान हैकर (54) की सितंबर में मौत हो गई थी। जान हैकर ने दो सप्‍ताह पहले ही चीन की राजधानी बीजिंग में पदभार संभाला था। इसके अलावा यूक्रेन के राजदूत सेरहिय कामयशेव (65) की बीज‍िंग के विंटर ओलंपिक स्‍थल पर जाने के दौरान या कुछ समय बाद मौत हो गई थी। फिलीपीन्‍स के राजदूत जोसे सेंटियागो चिटो की चीन के पूर्वी प्रांत अनहूई में कोविड क्‍वारंटाइन के दौरान अप्रैल महीने में मौत हो गई थी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...