14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, नोएडा पुलिस की 8 टीमें 4...

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, नोएडा पुलिस की 8 टीमें 4 दिन से लगी थी पीछे

Published on

नोएडा/मेरठ

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से गाली-गलौच करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्यागी के साथ पुलिस ने तीन लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया. श्रीकांत नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहा था.बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था. इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पत्नी को लिया था हिरासत में
पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था. इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी.

25 हजार रुपए का इनाम हुआ था घोषित
इससे पहले नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था. आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं. सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था. आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी.

क्या है मामला?
नोएडा की सोसाइटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से श्रीकांत त्यागी का विवाद हो गया था. खुद को बीजेपी नेता बताने वाले दबंग ने उस दौरान महिला से गाली गलौज कर दी थी. साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो गया था. आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था और सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था. यही नहीं, अथॉरिटी के नोटिस को भी अपने रसूख से रुकवा देता था. महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था और उसपर मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद वह फरार हो गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....