12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यराउत की बढ़ीं मुश्किलें, ED बोली- अपराध की कमाई से ली अलीबाग...

राउत की बढ़ीं मुश्किलें, ED बोली- अपराध की कमाई से ली अलीबाग में जमीन

Published on

मुंबई

पातरा चॉल घोटाले के केस में अरेस्ट किए गए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। ईडी की ओर से सोमवार को अदालत में दावा किया गया कि संजय राउत ने अपराध के जरिए आई रकम का इस्तेमाल मुंबई के अलीबाग में जमीनों को खरीदने के लिए किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष पीएमएलए कोर्ट को बताया कि जमीन बेचने वालों ने भी संजय राउत की ओर से खरीद की पुष्टि की है। ईडी का कहना है कि संजय राउत ने जिन 5 लोगों से जमीन की खरीद की थी, उनमें से दो के बयान दर्ज किए गए हैं। इन लोगों के नाम उन दस्तावेजों में भी पाए गए थे, जिन्हें 31 जुलाई को संजय राउत के घर पर हुई रेड के दौरान बरामद किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इन लोगों ने मान लिया है कि उन्हें उतनी ही रकम मिली है, जितनी बरामद किए गए दस्तावेजों में लिखी गई है। ईडी ने कहा कि जमीन बेचने वालों ने स्वीकार किया है कि इस डील के लिए उन्हें कैश में रकम मिली थी। उन्हें यह भूमि संजय राउत को बेचने के लिए दबाव डाला गया था। स्पेशल जज एमजी देशपांडे ने संजय राउत को इसके साथ ही 22 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 31 जुलाई को घर पर छापेमारी और करीब 17 घंटों तक पूछताछ के बाद संजय राउत को ईडी ने अरेस्ट कर लिया था।

संजय राउत को मिली घर के खाने और दवा की परमिशन
संजय राउत को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। यहीं पर एनसीपी के नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख भी बंद हैं। हालांकि नवाब मलिक फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। फिलहाल अदालत ने संजय राउत को अनुमति दी है कि वे घर का खाना खा सकते हैं और दवाईयां भी ले सकते हैं।

अदालत से बेड की मांग पर भी संजय राउत को निराशा
संजय राउत ने अदालत से कहा था कि वह दिल के मरीज हैं और उनके लिए बेड की व्यवस्था होनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने कहा था कि सीएमओ की ओर से जांच के बाद ही यह आदेश दिया जा सकता है। जज ने कहा था कि निजी तौर पर जेल में किसी के लिए बेड की व्यवस्था पर विचार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में जेल प्रशासन उचित इंतजाम करेगा। संजय राउत की बेल का विरोध करते हुए ईडी ने कहा था कि यदि उन्हें बाहर निकलने का मौका मिला तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वह सबूतों को मिटा सकते हैं और फिर उनकी रिकवरी कर पाना आसान नहीं होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...