19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यशपथ से पहले डिमांड, तेजस्वी ने मांगा गृह विभाग, तेज प्रताप भी...

शपथ से पहले डिमांड, तेजस्वी ने मांगा गृह विभाग, तेज प्रताप भी बन सकते हैं मंत्री

Published on

पटना,

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में टूट का आधिकारिक ऐलान और नीतीश कुमार का महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है और दूसरी तरफ सरकार गठन की कौन कहे, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खेमे में मंत्रालयों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है.

अब खबर ये हैं कि आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने गृह विभाग पर दावा ठोक दिया है. सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली महागठबंधन की सरकार में उनको गृह विभाग का मंत्री बनाया जाए. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में भी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे मंत्री बनाए जा सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार के गठन के आधिकारिक ऐलान की औपचारिकता मात्र शेष रह गई है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव का मंत्री बनना तो तय है ही, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

गौरतलब है कि जेडीयू संसदीय दल की आज पटना में बैठक होनी है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के खेमे में भी बैठकों का दौर चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए वक्त भी मांगा है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार शाम चार बजे के आसपास राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन जा सकते हैं और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछली बार जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब भी लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्री बनाया गया था. हालांकि, बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा कर लिया था और फिर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....