19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहार में JDU-BJP गठबंधन टूटा, 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश

बिहार में JDU-BJP गठबंधन टूटा, 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश

Published on

पटना

बिहार में आखिरकार बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूट गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दलों की बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला ले लिया गया है। विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि जेडीयू अब बीजेपी के साथ नहीं रह सकती। हालांकि पार्टी की तरफ से गठबंधन खत्म करने को लेकर औपचारिक ऐलान अभी बाकी है। खबर है कि आज शाम चार बजे नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। राज्यपाल से मिलकर नीतीश पुरानी सरकार का इस्तीफा और नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं

खबर है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। एक तरफ जहां जेडीयू खेमे में हलचल है वहीं दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर विधायक दलों की बैठक चल रही है। आरजेडी की तरफ से भी अभी तक नीतीश कुमार की की पार्टी जेडीयू को समर्थन का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन लालू यादव की बेटियां ट्वीट कर इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि बिहार में एक बार फिर आरजेडी और जेडीयू गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। लालू यादव की बेटी रोहिणी के बाद अब उनकी चंदा यादव ने भी ट्वीट में लिखा है तेजस्वी भव: बिहार। इससे पहले रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर लिखा था- राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी

बिहार विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के पास 77 सीटें हैं. जद (यू) के पास 45, कांग्रेस के 19, सीपीआईएमएल (एल) के नेतृत्व वाले वाम दलों के पास 16 और राजद के पास 79 सीटे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....