4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना में 'विद्रोह' भड़का रहे थे इमरान खान, जनरल बाजवा ने...

पाकिस्‍तानी सेना में ‘विद्रोह’ भड़का रहे थे इमरान खान, जनरल बाजवा ने कतरे पंख

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में फिर से सत्‍ता में वापसी की कोशिशों में लगे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना प्रमुख जनरल बाजवा की ओर से चौतरफा झटका लगा है। इमरान खान के लाडले कहे जाने वाले पूर्व आईएसआई चीफ जनरल फैज हामिद को मात्र 10 महीने में ही अफगान सीमा को देखने वाली पेशावर की कोर के कमांडर के पद से हटाकर बहावलपुर का कोर कमांडर बना दिया। जनरल फैज ही तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के साथ बातचीत कर रहे थे जो अब लगभग फेल होने की कगार पर पहुंच गई है। यही नहीं पाकिस्‍तानी सेना के इशारे पर ही इमरान खान के करीबी टीवी चैनल एआरवाई के प्रसारण को भी रोक दिया गया है।

दरअसल, पाकिस्‍तान में सत्‍ता में वापसी की जुगत में लगे इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सोशल मीडिया में पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ रखा था। पाकिस्‍तान में बाजवा देशद्रोही हैशटैग पिछले कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है। पाकिस्‍तानी पत्रकार हमजा अजहर सलाम का मानना है कि जनरल फैज हामिद का ट्रांसफर और एआरवाई चैनल का प्रसारण बंद किया जाना यह दर्शाता है कि इमरान खान को लेकर पाकिस्‍तानी सेना का धैर्य अब टूट रहा है। खासतौर पर तब जब इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तानी सेना के अंदर व‍िद्रोह को खुलेआम भड़का रही है।

इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्‍य होंगे घोषित!
पत्रकार हमजा ने कहा, ‘अगर पीटीआई ने अपनी नारेबाजी में टोन को कम नहीं किया कि तो पार्टी को प्रतिबंधित किया जा सकता है या इमरान खान को ही चुनाव लड़ने से अयोग्‍य घोषित किया जा सकता है।’ इस बीच शहबाज सरकार ने पाकिस्‍तानी सेना के एक कोर कमांडर की कथित हेलिकॉप्‍टर हादसे में मौत के बाद सेना के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने की जांच के लिए एक जांच कमिटी की गठन किया है। इस जांच को एफआईए जांच करेगी और आईएसआई उसमें सहयोग करेगी।

ऐसे आरोप हैं कि इमरान खान की पार्टी कोर कमांडर की मौत के बहाने सेना को निशाना बना रही थी। इसके लिए सोशल मीडिया में ट्रेंड चलाए जा रहे थे। यही नहीं न्‍यायपालिका के खिलाफ भी सोशल मीडिया में कई ट्रेंड चलाए गए। जांच दल यह देखेगा कि देश की छवि को किसने बर्बाद करने की कोशिश की। ऐसे तत्‍वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पीएम शहबाज शरीफ ने इस दुष्‍प्रचार के खिलाफ गहरी चिंता जताई थी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...