4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में मिला नया वायरस Zoonotic Langya, 35 केस मिले

चीन में मिला नया वायरस Zoonotic Langya, 35 केस मिले

Published on

बीजिंग,

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ था कि चीन में एक और नया वायरस मिला है. ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, चीन में Zoonotic Langya वायरस मिला है. इससे करीब 35 लोग भी संक्रमित मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ताइवान इस वायरस की पहचान और संक्रमण को मॉनिटर करने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग मेथड शुरू करेगा. लैंग्या हेनिपा वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में पाया गया है. ताइपे टाइम्स के मुताबिक, यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है.

ताइवान के सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने रविवार को बताया कि स्टडी में सामने आया है कि वायरस में ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि सीडीसी अभी यह नहीं कह सकता है कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैल सकता. उन्होंने वायरस के बारे में और जानकारी आने तक सतर्कता वरतने के लिए कहा है.

उन्होंने घरेलू जानवरों पर हुए सर्वे की जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक जांच की गईं बकरियों में 2% और कुत्तों में 5% केस मिले हैं. उन्होंने बताया कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों पर हुए परीक्षण के नतीजे बताते हैं कि छछूंदर (shrew) (चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा कीटभक्षी स्तनपायी) लैंग्या हेनिपावायरस फैलाने का प्रमुख कारण हो सकता है. इतना ही नहीं न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में गुरुवार को छपी “ए जूनोटिक हेनिपावायरस इन फेब्राइल पेशेंट्स इन चाइना” रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में नए हेनिपावायरस की पहचान की गई है, जो इंसानों में बुखार संबंधी बीमारी की वजह है.

जांच में पता चला है कि चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में Langya henipavirus से संक्रमित 35 मरीज मिले हैं. चुआंग ने कहा कि चीन में 35 रोगियों का एक-दूसरे के साथ कोई संपर्क नहीं मिला है. न ही इन मरीजों के परिवारों और करीबियों में कोई संक्रमित मिला है. 35 में से 26 मरीजों में बुखार, थकान, खांसी, भूख न लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण मिले हैं. मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं में भी कमी देखी गई. इतना ही नहीं मरीजों में कम प्लेटलेट, लीवर फेलियर और किडनी फेलियर जैसे लक्षण भी मिले हैं. Live TV

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...