7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यनीतीश ने JDU विधायकों को सुनाया दर्द- BJP ने धोखा दिया, पार्टी...

नीतीश ने JDU विधायकों को सुनाया दर्द- BJP ने धोखा दिया, पार्टी तोड़ रही थी नीतीश ने JDU विधायकों को सुनाया ‘दर्द’- BJP ने धोखा दिया, पार्टी तोड़ रही थी

Published on

पटना

‘बीजेपी ने पार्टी को तोड़ने की कोशिश की। बीजेपी ने हमें धोखा दिया। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपमानित किया।’ ये बातें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों के साथ बैठक के दौरान कही। राज्य में जारी सियासी संकट के बीच पहली बार मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी तो बीजेपी पर भड़के नजर आए। उन्होंने पार्टी विधायकों से बदले हालात पर चर्चा करते हुए बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान भी कर दिया। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। इस बीच शाम चार बजे नीतीश कुमार को राजभवन की तरफ से वक्त दिया गया है।

बीजेपी को बाय… अब महागठबंधन संग जाने की तैयारी!
बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन लगभग टूटने की स्थिति में है। जिस तरह से आरसीपी सिंह का मामला हुआ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफा दिया उसके बाद से ही सूबे में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई थी। ये साफ लगने लगा कि बिहार में एनडीए गठबंधन टूट की कगार पर है। अब इस पर मुहर का ऐलान बाकी है। मंगलवार को जेडीयू विधायकों और सांसदों के साथ नीतीश कुमार की अहम बैठक हुई। दूसरी ओर विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी पार्टी विधायकों के साथ राबड़ी आवास पर बैठक की। इन बैठकों में राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

जेडीयू विधायकों संग बैठक में बीजेपी पर भड़के नीतीश
इसी दौरान जेडीयू नेताओं से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया, हमेशा अपमानित किया। उन्होंने पार्टी तोड़ने की कोशिश की। इसी के साथ बीजेपी से गठबंधन तोड़ने की जानकारी भी विधायकों को दी। उनके तेवर से साफ है कि जेडीयू अब महागठबंधन के साथ सरकार बनाएगी। वहीं जेडीयू विधायकों ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि वो नीतीश कुमार के साथ हैं। वो जो भी फैसला लेंगे जेडीयू विधायक उनके साथ होंगे।

जेडीयू विधायक बोले- हम नीतीश के साथ, HAM ने भी किया सपोर्ट
केवल जेडीयू ही नहीं एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी नीतीश को समर्थन का ऐलान किया है। इस बीच आरजेडी विधायकों की भी राबड़ी आवास पर बैठक हुई, जिसमें बदले सियासी हालात पर चर्चा हुई। माना जा रहा कि नीतीश कुमार के फैसले से आरजेडी समर्थकों में खुशी का माहौल है। उधर, लालू परिवार में भी जश्न की स्थिति है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य और चंदा यादव ने ट्वीट करके खुशी का इजहार किया।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी बिहार जैसा होगा- कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बिहार में चल रहे सियासी उठापटक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं आने वाले समय में महाराष्ट्र और कर्नाटक में बदलाव देखने को मिलेगा. लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं और जो देश में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है उसका जवाब देंगे.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...