जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार अलका सिंह और सतीश पूनिया ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने राजस्थान विधानसभा पहुंचे और वहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिवादन किया, वहीं श्री देवनानी ने अलका सिंह और सतीश पूनिया को उच्च सदन के इस निर्वाचन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इसी सिलसिले में सोमवार को विधानसभा परिसर में एक और महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा और संगठन महामंत्रीअजेय कुमार की विधानसभा अध्यक्षदेवनानी के साथ यह एक औपचारिक व शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।
