15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यभारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी महाजीत, न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान...

भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी महाजीत, न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

Published on

न्यू चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहाँ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में दर्ज हुई थी, जब टीम इंडिया ने पारी और 272 रनों से फतह हासिल की थी।

मैच के तीसरे दिन ही अफगानिस्तान की दूसरी पारी महज 112 रनों पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 368 रन (पहले दिन) से आगे बढ़ाते हुए 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रनों पर ढेर हो गई थी और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस ऐतिहासिक मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का पूरी तरह से दबदबा रहा। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 36वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटककर अफगानिस्तान की पारी का अंत किया। अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर सका, जिससे भारतीय टीम ने लंच और टी-ब्रेक के बाद तीसरे ही दिन मैच अपनी झोली में डाल लिया।

इस मैच के असली हीरो अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे युवा स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके थे और दूसरी पारी में भी एक विकेट अपने नाम किया। मैच में कुल 7 विकेट लेने वाले मानव सुथार को उनके इस शानदार और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। सुथार टेस्ट डेब्यू की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज और सातवें स्पिनर बन गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this