21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यकोर्ट ने श्रीकांत त्‍यागी को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा,...

कोर्ट ने श्रीकांत त्‍यागी को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा, मेरठ से हुई थी गिरफ्तारी

Published on

नोएडा

सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्‍यागी को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीकांत पर नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप है। उसे मंगलवार को मेरठ से अरेस्‍ट किया गया था। श्रीकांत 5 अगस्‍त से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें लगी हुई थीं।

मेरठ से अरेस्‍ट करने के बाद शाम को नोएडा पुलिस कमिश्‍नर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि किस तरह श्रीकांत लगभग चार दिनों तक पुलिस के हाथ से बचता रहा। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान श्रीकांत ने एयरपोर्ट जाने की कोशिश की। लखनऊ में पनाह लेने की कोशिश की। पुलिस के हाथों से बचा रहे इसलिए वह लगतार गाड‍़ियां और फोन बदलता रहा। इतना ही नहीं उसने खुद भी फोन वगैरह पर चुप्‍पी साथ रखी थी।

‘विधायक का स्टिकर स्‍वामी प्रसाद मौर्य से मिला’
पुलिस ने उसके साथ उसके मददगारों को भी पकड़ा है। पहले यह भी जानकारी मिली थी कि श्रीकांत की एक कार के ऊपर विधायक का स्टिकर भी लगा हुआ है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में खुद श्रीकांत ने उसे बताया कि यह स्टिकर उसे वर्तमान में सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था। पुलिस उसके इस दावे की जांच कर रही है।

श्रीकांत के समर्थन में आए लोग
दिन में श्रीकांत त्‍यागी की गिरफ्तारी के बाद नोएडा और मेरठ के बीच त्‍यागी समाज के लोग उसके समर्थन में भी आए। उन्‍होंने नोएडा के गेझा गांव में एक बड़ी सभा करके पुलिस पर आरोप लगाया कि वह त्‍यागी के परिवार का उत्‍पीड़न कर रही है।

जनता पर रौब गांठता था श्रीकांत
श्रीकांत त्यागी को लग्जरी गाड़ियों का शौक था और वह अपनी इन्हीं गाड़ियों से लोगों पर रौब जमाता था। इससे पहले श्रीकांत त्यागी की तीन लग्जरी गाड़ियां पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है। जिस चौथी कार फॉर्च्यूनर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है उस पर विधायक का स्टिकर लगा मिला है। स्टिकर की मान्‍यता वर्ष 2023 तक है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....