25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लाइट की सीट पर मां की मौत, हवा में 8 घंटे डेड...

फ्लाइट की सीट पर मां की मौत, हवा में 8 घंटे डेड बॉडी के साथ रहे बच्चे

Published on

नई दिल्‍ली ,

हेलेन रोड्स मां-बाप को देखने के लिए हॉन्ग कॉन्ग से ब्रिटेन फ्लाइट से जा रही थीं. लेकिन यात्रा के दौरान लेन की फ्लाइट के अंदर ही मौत हो गई. मौत का कारण क्‍या था, यह स्‍पष्‍ट नहीं है. यह मामला 5 अगस्‍त का है.हेलेन के दोस्‍त ने उनकी मौत को लेकर एक पोस्‍ट शेयर किया. हेलेन रोड्स दो बच्‍चों और पति के साथ हॉन्‍ग कॉन्‍ग से ब्रिटेन जा रही थीं, लेकिन फ्लाइट के अंदर सोते हुए ही उनका निधन हो गया. डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्‍चों ने मां के शव के साथ ही 8 घंटे का सफर तय किया.

वहीं हेलेन के दोस्‍त उनकी अचानक हुई इस मौत पर विश्‍वास नहीं कर पा रहे हैं. जेन जेजे ने GoFundMe पर एक पोस्ट में लिखा- हमें अब भी इस बात पर विश्‍वास नहीं हो रहा है कि हमारी प्रिय दोस्‍त की मौत हो गई, फ्लाइट में कुछ घंटे की यात्रा के बाद ही उनका निधन हो गया. उ्हें बचाने की कोशिशें की गईं लेकिन हेलेन ने को बचाया नहीं जा सका.

जेजे ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा कि यह सब कुछ उनके बच्‍चों के सामने हुआ. हेलेन की अचानक मौत के बाद पति सिमोन, बच्‍चे नाथन और एम्‍मा बुरी तरह से टूट गए. फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में रोका गया, जहां हेलेन की डेड बॉडी को उतारा गया. इसके बाद हेलेन के बिना उनके परिवार ने आगे का सफर तय किया.

ब्रिटेन वापस आना चाहती थीं
जेजे के मुताबिक- हेलेन रोड्स हॉन्‍ग कॉन्‍ग में पिछले 15 सालों से रह रही थीं. लेकिन वह ब्रिटेन वापस आना चाहती थीं ताकि जिंदगी के एक नए चैप्‍टर की फिर से शुरुआत कर सके. हेलेन के दोस्‍त जेन जेजे ने अपनी दोस्‍त की मौत के बाद gofundme पर क्राउडफंडिंग भी शुरू की है. ताकि परिजनों की मदद हो सके. वहीं यूके फॉरेन ऑफिस ने गार्जियन से बातचीत में कहा, ‘हम परिवार का पूरा साथ दे रहे हैं, इसके अलावा स्‍थानीय अधिकारियों से भी हम लगातार संपर्क में हैं.’

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...