25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध में 6 महीने में सैनिकों से खाली हुआ रूस! खूंखार...

यूक्रेन युद्ध में 6 महीने में सैनिकों से खाली हुआ रूस! खूंखार कैदियों के सहारे अब लड़ रहे पुतिन

Published on

मास्‍को

यूक्रेन की जंग में पिछले 6 महीने में हजारों की तादाद में सैनिकों की जान गंवाने वाला रूस अब खूंखार कैदियों के सहारे इस युद्ध को लड़ रहा है। रूस ने कैदियों को ऑफर दिया है कि वे अगर यूक्रेन में जंग लड़ते हैं तो उन्‍हें जेल से मुक्ति मिल जाएगी। कैदियों और उनके रिश्‍तेदारों के बीच हुई बातचीत में रूस के इस प्‍लान का खुलासा हुआ है। इन रूसी कैदियों में से कई युद्ध के दौरान घायल हो गए हैं और वे अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि रूस उत्‍तर कोरिया से सैनिकों की मदद मांग रहा है।

दरअसल, पिछले 6 महीने से चल रहे युद्ध में रूस के हजारों की संख्‍या में सैनिक मारे गए हैं। इससे रूस के सामान्‍य सैनिक बहुत कम हो गए हैं, वहीं यूक्रेन की ओर से भी अभी जोरदार पलटवार किया जा रहा है। यही वजह है कि अब रूस को खूंखार कैदियों को भी अपनी सेना में शामिल करना पड़ रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों की तादाद में कैदियों को रूस की विभिन्‍न जेलों से निकालकर यूक्रेन की जंग में झोंक दिया गया है। इनमें कई हत्‍यारे और ड्रग्‍स लेने वाले शामिल हैं।

रूस ने कई कैदियों को ऑफर दिया है कि अगर वे यूक्रेन में लड़ते हैं तो उन्‍हें पुरस्‍कार दिया जाएगा। पश्चिमी देशों का अनुमान है कि यूक्रेन की जंग में अब तक रूस के 75 हजार सैनिक मारे गए हैं या घायल हो गए हैं। रूस ने इस आंकड़े का खंडन किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सेना में हत्‍यारों को शामिल किया जा रहा है लेकिन बलात्‍कारियों, अतिवादियों या आतंकवादियों को नहीं लिया जा रहा है। इन सैनिकों को क्षमादान या 6 महीने में माफी देने का ऑफर दिया जा रहा है।

यही नहीं रूस की ओर से 1 लाख से लेकर 2 लाख रुबल तक का ऑफर भी दिया जा रहा है। इस रूसी ऑफर को एक निजी सैन्‍य कांट्रैक्‍टर के जरिए दिया जा रहा है। ये लोग जुलाई के पहले पखवाड़े में कई जेलों में गए थे। इस ऑफर को स्‍वीकार करने के बाद उन्‍हें रूस के दक्षिणी इलाके रोस्‍तोव में 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद उन्‍हें यूक्रेन की जंग में भेजा जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि रूस ने उत्‍तर कोरिया के तानाशाह से बड़े पैमाने पर सैनिक मदद देने का अनुरोध किया था।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...