8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी के बचाव में आईं पत्नी, कहा- मुझे पुलिस ने प्रताड़ित...

श्रीकांत त्यागी के बचाव में आईं पत्नी, कहा- मुझे पुलिस ने प्रताड़ित किया

Published on

नोएडा,

दिल्ली से सटे नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को कल (मंगलवार) मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी किसी शातिर अपराधी की तरह लागातार ठिकाने बदलता रहा है. इस बीच श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी सामने आई हैं और अपने पति का बचाव किया है.

आजतक से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि मैंने, मेरे पति या मेरे बच्चों ने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है, बच्चों में लड़ाईयां हो जाती हैं लेकिन बच्चों के झगड़े से मेरे पति को गुंडा बना रहे हैं, 99 फीसदी सोसाइटी के लोग तो मेरे पति को जानते भी नहीं होंगे, क्योंकि वह बाहर ही नहीं आते थे.

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मुझे शुक्रवार, शनिवार और रविवार दोपहर तक अपनी कस्टडी में रखा, मुझे पुरुष थाने में रखा गया था, मेरे साथ मारपीट नहीं की गई लेकिन मुझे मानसिक रूप से खूब प्रताड़ित किया गया, मेरे साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया गया, हर तरीके की बदसलूकी और बदतमीजी की गई है.

‘मेरे पति बीजेपी से जुड़े थे और उन्होंने सरेंडर किया’
अनु त्यागी ने कहा, ‘मेरे साथ पुलिस ने बहुत दुर्व्यवहार किया, पुलिसिया पूछताछ के दौरान कई बार गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, अब कहां हैं योगीजी, क्या मैं महिला नहीं हूं, मेरे पति बीजेपी के मेंबर थे.’ बीजेपी के कौन-कौन से नेता आपके घर आते थे? इस सवाल पर अनु त्यागी ने कहा कि मैं अभी कुछ बोलना नहीं चाहती हूं, बस इतना कहूंगी कि मेरे पति बीजेपी से जुड़े थे और उन्होंने सरेंडर किया है.

नोएडा के बीजेपी सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए अनु त्यागी ने कहा कि यह सबकुछ कराधरा भी उन्हीं का है, उन्होंने (महेश शर्मा) पुलिस कमिश्नर को गाली दी थी, इसलिए पुलिस ने हमारे साथ यह व्यवहार किया था क्योंकि सांसदजी ने ऐसा करने को कहा था. अनु ने कहा कि सोसाइटी में 1300 फ्लैट है, लेकिन कुछ गिने-चुने लोग ही हमारा विरोध कर रहे हैं.

क्यों भाग रहा था श्रीकांत त्यागी?
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि मेरे पति तो पहले दिन ही सरेंडर करने वाले थे, लेकिन इन्होंने मामले को इतना तूल पकड़ा दिया, मेरे पति का वकील से संपर्क नहीं हो पा रहा था, मुझे भी पुलिस अगर थाने लेकर नहीं जाती तो मेरे पति दूसरे दिन ही सरेंडर कर देते या आ जाते, मेरे परिवार और ड्राइवर को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया.

पुलिस पर आरोप लगाते हुए अनु त्यागी ने कहा कि जब मैं थाने में थी, तब मेरे घर में दोनों बच्चे अकेले थे, मेरा बड़ा बेटा मैगी बनाकर खा रहा था, मैंने पुलिस से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की थी कि मेरे बच्चों से बात करा दो, लेकिन बात नहीं कराई गई, मेरे पति ने सरेंडर किया है, उन पर जबरदस्ती गुंडा एक्ट लगाया गया है, जो कि फर्जी है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...