16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिनितिन गडकरी की अधिकारियों को नसीहत, मंत्रियों को सिर्फ 'यस सर' बोलो

नितिन गडकरी की अधिकारियों को नसीहत, मंत्रियों को सिर्फ ‘यस सर’ बोलो

Published on

नागपुर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि नौकरशाहों को मंत्री जो कुछ भी कहते हैं उसे तुरंत लागू करना चाहिए क्योंकि सरकार मंत्रियों के अनुसार ही काम करती है। नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा, “मैं हमेशा अधिकारियों से कहता हूं कि सरकार आपके कहने के अनुसार काम नहीं करेगी। आपको केवल “यस सर” कहना है। हम जो कह रहे हैं उसे आपको लागू करना होगा। सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भी महात्मा गांधी का हवाला दिया और कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए कोई कानून आड़े नहीं आता। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता। अगर ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना है तो हमें संकोच नहीं करना चाहिए। ऐसा महात्मा गांधी ने कहा था।”

केंद्रीय मंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि 1995 में गडरीचोली और मेलघाट में कुपोषण के कारण हजारों आदिवासी बच्चों की मौत हो गई क्योंकि गांवों में सड़कें नहीं थीं और वन कानून सड़कों के विकास के रास्ते में आ रहे थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...