10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार की सख्ती देख निकली श्रीकांत की गर्मी, कान पकड़ने को...

योगी सरकार की सख्ती देख निकली श्रीकांत की गर्मी, कान पकड़ने को तैयार

Published on

नई दिल्ली

नोएडा की एक सोसायटी में महिला के सामने अपनी ताकत और गुंडई का इजहार करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी का जोश अब ठंडा पड़ गया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसकी पूरी हेकड़ी निकल गई है और शरीफों की तरह बातें करने लगा है। चार दिन बाद नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े श्रीकांत त्यागी ने कहा है कि उसे अपनी गलती का अहसास है और वह उस महिला से माफी मांगने को तैयार है। पीड़ित महिला को अब अपनी ‘बहन’ बता रहे त्यागी ने कहा है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी को किसी महिला के खिलाफ नहीं करनी चाहिए।

त्यागी ने हिन्दुस्तान से बातचीत में अपनी गलती मानी और कहा कि वह माफी मांगने को तैयार है। उसने कहा, ”समाज में महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है। निश्चित तौर पर मुझसे गलती हुई। यह गलती मुझसे हुई तो अहसास हुई, मुझे लगता है कि इसके मुझे माफी मांगनी पड़े तो मैं अभी ऐसा करने को तैयार हूं। मैंने आवेश में आकर जो मैंने अभद्र तरीके से बोल दिया। मुझे भी अंदर ही अंदर अहसास हुआ कि किसी से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल जीवन मे में किसी के लिए नहीं करना चाहिए।”

प्राइम लोकेशन चार्ज देने की दलील
श्रीकांत ने उस दिन हुए विवाद को लेकर कहा कि जिस जगह 15 पाम ट्री लगे हुए थे वह एक एरिया है जो बिल्डर ने नोएडा अथॉरिटी से परचेज किया था और इसके प्राइम लोकेशन चार्ज लेकर फ्लैट पायर्स को बेचा था। 2013-14 में जब रजिस्ट्री कराई तो उसमें इसका जिक्र है। 5 फीसदी पीएलसी लेकर बालकनी के सामने ग्रीन एरिया दिया गया था।

योगी सरकार की सख्ती से निकली गर्मी
दरअसल, अब तक राजनीतिक धौंस दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते आ रहे श्रीकांत को इस तरह अपने खिलाफ सख्ती का अनुमान नहीं था। जिस तरह योगी सरकार ने उसके खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन का आदेश दिया और ईनाम घोषित करते हुए 12 टीमें लगा दीं, उसके बाद ना सिर्फ सरकार ने काफी हद तक डैमेज कंट्रोल किया बल्कि श्रीकांत भी ‘गर्मी’ निकल गई है। भाजपा यह संदेश देने में भी कामयाब रही है कि उसका बुलडोजर सबके खिलाफ गरजता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...