6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यPM के नाम पर वोट, फिर भी दी चोट... नीतीश के करीबी...

PM के नाम पर वोट, फिर भी दी चोट… नीतीश के करीबी ने ही जमकर बोला हमला

Published on

पटना

नीतीश कुमार के साथ 10 सालों तक डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को उनके करीबी लोगों में माना जाता था। सुशील मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी के दौर में जेडीयू और भाजपा गठबंधन की सरकार स्थिर थी। इसके लिए नीतीश और सुशील मोदी की केमिस्ट्री को ही क्रेडिट दिया जाता रहा है। लेकिन अब भाजपा ने उन्हीं सुशील मोदी को नीतीश कुमार पर हमलों के लिए आगे किया है। बुधवार को नीतीश कुमार पर तीखे हमले बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने धोखा दिया है। यही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार की ताकत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि आपके नाम पर वोट मिला होता तो फिर 2020 में 43 सीटें ही नहीं जीतते।

नीतीश के फैसले से गिरी नहीं लड़खड़ाई है भाजपा, ‘आपदा’ में बने 4 ‘अवसर’
इसके अलावा आरसीपी सिंह को लेकर विवाद की बातों को भी उन्होंने गलत करार दिया। सुशील मोदी ने कहा कि यह सफेद झूठ है कि बिना पूछे ही आरसीपी सिंह को मंत्री बना दिया गया। अमित शाह ने इसके लिए फोन किया था और एक नेता का नाम मांगा था। नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह का नाम देते हुए कहा था कि ललन सिंह नाराज होंगे, उनका भी ख्याल रखना होगा। लेकिन खुद ही आरसीपी का नाम भी दिया। आपको गठबंधन तोड़ना है तो तोड़ दे, लेकिन इस तरह के झूठ का प्रचार नहीं होना चाहिए। आप तो इतने ताकतवर थे कि जब चाहते, आरसीपी सिंह को हटवा देते।

पूरी जेडीयू भी आ जाती तो न बनती सरकार, तोड़ने की बात ही गलत
उन्होंने कहा कि जेडीयू को तोड़ने की बातें हो रही हैं, यह भी गलत बात है। शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है, लेकिन वह हमारे साथ नहीं थी। हमने किसी सहयोगी दल को तोड़ा नहीं है। हमने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया। हमने 5 बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। आपने दोनों बार एक झटके में संबंध तोड़ दिया। सुशील मोदी ने कहा कि यदि हम पूरी जेडीयू को ही अपने में ले आते तो भी सरकार नहीं बन पाती। ऐसे में जेडीयू को तोड़ने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की ओर से जनता को धोखा दिया गया है।

पीएम मोदी ने लगा दी थी चुनाव प्रचार में पूरी जान, तब मिला था बहुमत
सुशील मोदी ने कहा कि मैंने खुद 2005 में नीतीश कुमार के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री के तौर पर किया था। आपकी पार्टी के विरोध के बाद भी ऐसा किया गया, लेकिन आपने धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जनता के साथ ही विश्वासघात नहीं है। 2020 में नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला था। यदि आपके नाम पर वोट मिलता तो 43 सीट ही आपको नहीं मिलती। जब हमें लगा कि स्थिति कमजोर है तो फिर नरेंद्र मोदी ने प्रचार में पूरी जान लगा दी थी। यदि आपके नाम पर भी वोट मिलता तो हम 175 तक सीटें जीत कर सत्ता में आते।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...