33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनड्डा को जवाब? नीतीश बोले- कुछ लोगों को लगता था विपक्ष खत्म...

नड्डा को जवाब? नीतीश बोले- कुछ लोगों को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा, अब हम हैं…

Published on

पटना,

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पुराने बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि देश में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो रही हैं. जो खत्म नहीं हुईं, वे हो जाएंगी. सिर्फ बीजेपी ही बचेगी. नीतीश कुमार ने बुधवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद नड्डा के इस बयान पर जवाब दिया. वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जदयू के उपेंद्र कुशवाहा ने भी बीजेपी अध्यक्ष पर पलटवार किया है.

दरअसल, जेपी नड्डा ने कहा था कि हम विचारधारा के आधार पर खड़ी पार्टी हैं. अगर हमारे पास विचार न होते तो हम इतनी बड़ी लड़ाई न लड़ पाते. उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि सब लोग मिट गए समाप्त हो गए, जो नहीं हुए हो जाएंगे. रहेगी तो बीजेपी ही.

सीएम बनते ही नीतीश कुमार का नड्डा को जवाब
नीतीश कुमार ने सीएम की शपथ लेने के बाद नड्डा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा. लेकिन अब हम भी विपक्ष में हैं. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने मोदी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना. उन्होंने कहा, हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं. हालांकि, पीएम पोस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पद के लिए उम्मीदवार नहीं हूं.

शरद पवार ने साधा निशाना
शरद पवार ने जेपी नड्डा के इस बयान पर पलटवार किया है. शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि क्षेत्रीय दलों का कोई भविष्य नहीं है. देश में बीजेपी अकेली पार्टी रह जाएगी. पवार ने कहा, बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टियों को ही खत्म करने में जुटी है. प्रकाश सिंह बादल के साथ भी ऐसा ही हुआ. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना के साथ यही हुआ. यहां तक कि बिहार में भी ऐसा ही होने वाला था. लेकिन नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में जो हुआ, उससे सीख ली. वे समझ गए थे कि अगर बीजेपी के साथ रहेंगे तो उनके साथ भी यही होगा. इसलिए उन्होंने तुरंत इस्तीफा दिया और बीजेपी से अलग हो गए.

तेजस्वी ने भी दिया जवाब
इससे पहले तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे हिंदी पट्टी में बीजेपी का कोई गठबंधन का साथ नहीं बचा है. इतिहास गवाह है कि बीजेपी ने हमेशा अपने सहयोगियों को खत्म करने की कोशिश की. यही हमने पंजाब, महाराष्ट्र में देखा. यही बिहार में होने जा रहा था, यह किसी से छिपा नहीं है. तेजस्वी ने कहा, बीजेपी सिर्फ लोगों को डराना और खरीदना जानती है. हम सभी चाहते थे कि बिहार में बीजेपी का एजेंडा लागू न हो, हम सभी जानते हैं कि लालू यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी का ‘रथ’ रोका था, हम किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं.

उपेंद्र कुशवाहा ने भी नड्डा पर किया पलटवार
नड्डा के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, उनके कहने से देश नहीं चलता है. कुशवाहा पूछा, कोई एक पार्टी देशभर का ठेका लेकर चलती है क्या? किसी एक पार्टी ने जैसे लोकतंत्र का ठेका ले लिया हो. इस तरह से कोई कहे तो सब पार्टी खत्म हो जाएगी हम ही रह जाएंगे यह तो विचित्र बात है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...