9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य'हम रहेंगे कि नहीं...पर, 2014 वाले 2024 में आ पाएंगे तब ना?',...

‘हम रहेंगे कि नहीं…पर, 2014 वाले 2024 में आ पाएंगे तब ना?’, पाला बदलते ही नीतीश की हुंकार

Published on

पटना

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू-महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उनके बाद तेजस्वी यादवने राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने फिर बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते नहीं थे सीएम बनना, चुनाव के बाद हमने कहा था। लेकिन चारों तरफ से दबाव बनाया गया कि आप संभालिए। उसके बाद के दिनों जो कुछ भी हो रहा था आप देख रहे थे ना। वहीं मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद कहा, ‘2024 में हम रहेंगे कि नहीं पता नहीं लेकिन… 2014 वाले 2024 में आ पाएंगे तब ना?’

‘जो हो रहा वो ठीक नहीं लग रहा था’
बीजेपी से जेडीयू ने नाता क्यों तोड़ा एक बार फिर नीतीश कुमार ने बताया। उन्होंने कहा, ‘सीएम बनने के बाद क्या-क्या किया गया, आपने देखा ना। जो भी हुआ हमको वो ठीक नहीं लग रहा था। हम पिछले डेढ़ दो महीने से किसी से बात कर रहे थे क्या? अंत में हमारे पार्टी के लोगों को भी पसंद नहीं आया। हमने जब उनसे बात किया और सब सामने आ गया तो कल ही हम लोगों का फैसला हो गया। अब सोच लीजिए। हम लोग 2015 में कितनी सीटें जीते थे।

‘2014 में जो आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?’, बोले नीतीश
इस दौरान नीतीश ने अहम टिप्पणी की। 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार के सीएम ने कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। हम रहेंगे कि नहीं रहेंगे क्या रहेंगे… लेकिन 2014 वाले 2024 में आ पाएंगे तब ना? जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं? हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए।

‘जल्द बुलाएंगे बैठक, बहुमत साबित करने की तारीख तय करेंगे’
नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम लोग जल्द ही बैठक बुलाएंगे। जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाएंगे। इसके बाद परंपरा के अनुसार बहुमत साबित करने की तारीख तय की जाएगी। बीजेपी के विश्वासघात के आरोप पर नीतीश ने कहा कि कौन क्या कह रहा है, उसे छोड़ दीजिए। 2025 में सीएम पद पर नहीं रहने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम रहेंगे कि नहीं रहेंगे वो जो बोल रहें हो उन्हें बोलने दीजिए।

पीएम पद का दावेदार नहीं हूं : नीतीश कुमार
सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं पीएम पद का दावेदार नहीं हूं। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि 2024 के लिए सभी एकजुट हो जाएं। बिहार में महागठबंधन की सरकार के कार्यकाल पूरा करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सरकार तीन साल चलेगी और खूब चलेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...