33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यखेमा बदलते ही नीतीश के कड़े हो गए तेवर... शपथ लेते ही...

खेमा बदलते ही नीतीश के कड़े हो गए तेवर… शपथ लेते ही इन पांच बयानों से दिए भविष्य के संकेत

Published on

नई दिल्ली ,

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होते ही नीतीश के तेवर कड़े हो गए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद जिस अंदाज और सख्त तेवर में बीजेपी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पर हमले किए, उसमें भविष्य की राजनीति के संकेत मिलने लगे हैं.

विपक्षी एकजुटता का आह्वान
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता का आह्वान किया. नीतीश ने कहा, ‘जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे क्या वे 2024 में भी विजयी होंगे? मैं ये बात सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि वे 2024 के लिए एकजुट हो जाएं. मैं ऐसे किसी पद (पीएम) की रेस में नहीं हूं.’

नीतीश ने बिहार में जिस तरह से सभी छोटे-बड़े तमाम विपक्षी दलों का समर्थन जुटाया है, जिसमें आरजेडी से लेकर कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां तक शामिल हैं, वो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का एक मॉडल हो सकता है.

विपक्ष और भी मजबूत होगा
नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा. हम भी तो विपक्ष में ही आ गए हैं. नीतीश का यह बयान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उस बात से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो रही हैं. जो खत्म नहीं हुईं, वो हो जाएंगी. सिर्फ बीजेपी ही बचेगी. इसके जवाब में नीतीश आक्रामक तेवर में नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बन गई है, शपथ भी हो गई और अब हम भी विपक्ष के साथ आ गए हैं.

देश भर में घूमकर विपक्ष को मजबूत करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम आगे सब कुछ करेंगे, हम चाहेंगे कि पूरा विपक्ष एक होकर आगे बढ़े और प्लान तैयार है. विपक्ष और मजबूत होगा. साफ है कि नीतीश विपक्ष को मजबूत करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाने के साथ साल 2024 के चुनाव में बीजेपी के विकल्प के तौर पर देश में विपक्षी एकता के सूत्रधार बनने के संकेत दे रहे हैं.

अटल के बहाने मोदी पर निशाना
नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. वाजपेयी और मोदी के बीच अंतर को लेकर पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि वाजपेयी जी बहुत प्रेम करते थे, उसे हम भूल नहीं सकते हैं. उस समय की बात ही दूसरी थी.अटल जी और उस वक्त के लोगों का जो प्रेम था, उसे भूला नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर कुछ नहीं कहना है. हमने एक आदमी दिया था, वह तो उनका ही हो गया. यह बात कहकर नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर आरसीपी सिंह पर निशाना साध दिया और मोदी पर न कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया.नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने उनको सपोर्ट किया, लेकिन उनकी तरफ से जेडीयू को ही खत्म करने की कोशिश की गई. इसलिए हम पुरानी जगह पर चले गए.

पीएम उम्मीदवारी पर नहीं खोले पत्ते
नीतीश कुमार ने विपक्षी खेमे में खड़े होने की बात कह कर अपनी दावेदारी जरूर कर दी है, लेकिन प्रधानमंत्री पद के लिए अपने पत्ते नहीं खोले. प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर नीतीश कुमार ने कहा, मेरी कोई दावेदारी नहीं है. हमने जो भी निर्णय लिया है, पार्टी के साथियों के साथ लिया है. 2024 में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि यह अभी तय नहीं हुआ है और उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. हालांकि ये भी सच है कि जेडीयू के बड़े नेता लगाकार नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता रहे हैं.

बीजेपी के साथ रहने का नुकसान
नीतीश कुमार ने कहा, हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए कि सबकी क्या हालत हुई. मैं 2020 में मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता था, लेकिन मुझ पर दबाव बनाया गया कि आप संभालिए. इसक बाद जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे. हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए. उन्होंने कहा, बीते डेढ़ महीने से हम कोई बातचीत नहीं कर रहे थे. हमारे साथ गलत हो रहा था.

नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ कैसा बर्ताव हुआ था. हमारा भाजपा के साथ जाने से नुकसान हुआ था. हमारी पार्टी के सब लोग बोलते रहे कि भाजपा को छोड़ दिया जाए. इसलिए अब हमने उनका साथ छोड़ दिया है. गौरतलब है कि साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को कम सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बीजेपी ने चुनाव में 43 सीटों पर जीत के बाद भी नीतीश को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...