6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम: पब में बाउंसर ने लड़की के साथ की छेड़खानी, विरोध करने...

गुरुग्राम: पब में बाउंसर ने लड़की के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर दोस्त को पीटा

Published on

गुरुग्राम

गुरुग्राम के पब में अपने दोस्तों के साथ लड़की के साथ एक बाउंसर ने छेड़खानी की। इस पर पब के बाउंसर्स और लड़की के दोस्तों के बीच झड़प हो गई। इस पर बाउंसर्स ने एक युवक की जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा बाउंसर युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। घटना गुरुग्राम के क्लब कांसा डैनजा में 7-8 अगस्त को रात 2 बजे की है। मामले में पीड़ित युवक ने उद्योग विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, गुरुग्राम के कासा डांसा पब बार में लड़की अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। पब में मौजूद एक बाउंसर ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद लड़की के दोस्तों और पब के बाउंसरों के बीच झड़प हो गई। एफआईआर में आरोप है कि क्लब के मैनेजर के निर्देश पर बाउंसर्स ने युवक की जमकर पिटाई की।

जेब से निकाल लिए 10-12 हजार रुपये
पीड़ित किसी कंपनी का जनरल मैनेजर बताया जा रहा है जिसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। बाउंसर की मार से लड़की के दोस्त को गंभीर चोट आई है। बाउंसरों ने युवक को इतना पीटा कि उसके मुंह से खून तक निकल आया। युवक के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। एक युवक की आई-वॉच छीनी गई जबकि दूसरे की जेब से 10-12 हजार नकद निकाले गए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...