13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, देखिए कुछ घंटों में...

दिल्ली पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, देखिए कुछ घंटों में कैसे बढ़ा यमुना का जलस्तर

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी के बढ़ते लेवल को देखते हुए गुरुवार प्रशासन की ओर से यमुना नदी के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत बचाव के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है यह अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा जिसके बाद पानी का लेवल और बढ़ेगा।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी संबंधित विभागों को चौकस कर दिया गया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में नौकाओं को तैनात किया है। यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों को वहां से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है।

हरियाणा में बारिश और यमुना में पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में जलस्तर बढ़ा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना में जलस्तर बढ़ा है और आने वाले कुछ घंटों में जलस्तर और बढ़ेगा। पूर्वी दिल्ली में जोखिम वाले कई इलाकों की पहचान की गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Latest articles

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...

फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

भोपाल राजधानी में सरकारी दफ्तरों को धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भोपाल अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए...

More like this

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...