11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलभारतीय फुटबॉल पर बैन लगवाना चाहते हैं प्रफुल्ल पटेल! फीफा ने दी...

भारतीय फुटबॉल पर बैन लगवाना चाहते हैं प्रफुल्ल पटेल! फीफा ने दी धमकी, जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

भारतीय फुटबॉलमें इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मैदान के भीतर तो वैसे भी अपनी फुटबॉल टीम वर्ल्ड लेवल से काफी पीछे है, लेकिन देश के फुटबॉल को चलानी वाली संस्थाओं में भी गड़बड़झाला जारी है। लंबे समय तक भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष रहे एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे आरोप जो किसी भी भारतीय नागरिक को अपने ही देश के खिलाफ काम करने वाला बताते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रफुल्ल पटेल ने विश्व फुटबॉल को चलाने वाली संस्था फीफा और एशियाई फ़ुटबॉल परिसंघ (AFC) से भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दिलवाई है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की एक समिति (CoA) ने बुधवार को एक अवमानना याचिका दायर की। फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को पांच अगस्त को भेजे गए पत्र में भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। उसने यह लेटर सुप्रीम कोर्ट के फुटबॉल महासंघ के चुनाव करवाने के निर्देश दिए जाने के बाद भेजा था।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 2004 में कांग्रेस की सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल को 2009 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) का अध्यक्ष बनाया गया था। 2022 में जब तक सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पद से हटा नहीं दिया तब तक वे अध्यक्ष बने रहे। भारत के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार कोई भी व्यक्ति 3 बार से ज्यादा अध्यक्ष नहीं बन सकता। अब खुद को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पटेल ने एक याचिका दायर करके मांग भी की कि जब तक नए संविधान को स्वीकार नहीं कर लिया जाता और नए अध्यक्ष को नहीं चुना जाता तब तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को ठुकराते हुए, फुटबॉल के कामकाज को देखने के लिए एक कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) का गठन कर दिया।

कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) में कौन-कौन हैं?
सुप्रीम कोर्ट के ही पूर्व जज एआर दबे इस कमेटी के मुखिया बनाए गए, इसके अलावा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली भी इसमें शामिल हैं। CoA ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि प्रफुल्ल पटेल को फीफा और शियाई फ़ुटबॉल परिसंघ (AFC) में उनके हर पद से हटाने की अनुशंसा की है।

भारतीय फुटबॉल पर बैन लगा तो क्या होगा?
इसी साल अक्टूबर में भारत को फुटबॉल में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करना है। अगर भारतीय फुटबॉल संघ में जल्द ही कोई अध्यक्ष नहीं बना या समय पर चुनाव नहीं हुए तो FIFA प्रतिबंध भी लगा सकता है। भारत पर बैन का मतलब, देश में फुटबॉल पर पूरी तरह रोक। अगर प्रतिबंध लगे तो भारत मेजबानी नहीं कर पाएगा। अगले साल AFC एशियन कप भी होना है। बैन लगा तो भारत किसी टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर पाएगा। कोई विदेशी खिलाड़ी ISL जैसे घरेलू टूर्नामेंट में खेलने भारत नहीं आ पाएगा।

अगर प्रफुल्ल पटेल का साथ दिया तो अंजाम भुगतना होगा
अब प्रफुल्ल पटेल राज्य फुटबॉल संघों के साथ मिलकर CoA को परेशान करने की कोशिश में लगे हैं। अदालत की कार्यवाही में हस्तक्षेप कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य फुटबाल संघों को साफ-साफ चेतावनी दे दी है। माननीय न्यायालय ने कहा कि अगर राज्य संघ, अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की बैठकों में भाग लेते हैं तो कोर्ट भी अपनी कार्यवाही करेगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी में रोड़ा डाला गया तो फिर वह हस्तक्षेप करेगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...