13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर कॉन्डम का विज्ञापन, सोशल मीडिया पर...

दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर कॉन्डम का विज्ञापन, सोशल मीडिया पर छिड़ी सही-गलत की बहस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो के अंदर कंडोम के विज्ञापन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस विज्ञापन को लेकर लोग मिली-जुली प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं। वहीं, फजीहत बढ़ती देख दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया कि आपत्तिजनक विज्ञापन हटाए जाने को कह दिया गया है। दरअसल, मेट्रो के अंदर की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें महिलाओं के लिए रिजर्व सीट के ऊपर कंडोम का विज्ञापन लगा हुआ है। यह विज्ञापन कई रूट पर चल रही मेट्रो ट्रेनों के अंदर है। विज्ञापन सिर्फ महिला रिजर्व सीट के ऊपर ही नहीं, बल्कि सभी कोच इस विज्ञापन से भरे हुए हैं, जो खासकर महिला पैसेंजर्स के लिए बहुत शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं। किसी यात्री ने बुधवार दोपहर को हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के येलो लाइन की ट्रेन के अंदर कोच में लगी यह फोटो अपने मोबाइल से कैप्चर कर ली। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस फोटो को लेकर सवाल खड़े हो गए। फोटो को शेयर कर कई लोगों ने इसे शर्मिंदगी का कारण बताते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पर निशाना साधा है। दूसरी ओर, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जिन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लग रहा। फोटो शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन इस विज्ञापन से भरी हुई है जो कि पैसेंजर्स के लिए बहुत शर्मिंदगी का कारण बन रही है। वहीं, पोस्ट पर इस शख्स को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- इसमें शर्मिंदगी की क्या बता है? किसी भी चीज को देखने के हमेशा दो तरीके होते हैं।

एक यूजर ने लिखा है- इसमें गलत क्या हुआ? जैसे बोला जाता है कि लड़की के कपड़े नहीं, आपकी सोच छोटी है, वैसे ही विज्ञापन तो खराब नहीं है, देखने वाले की नजर खराब है। वहीं इस विवाद पर डीएमआरसी ने कहा कि कि इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है, बावजूद इसके लोगों की भावनाओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने फिलहाल इस ऐड को हटा दिया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...