28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलईशान किशन ही नहीं, श्रेयस अय्यर के साथ भी 'अन्याय', रोहित-द्रविड़ के...

ईशान किशन ही नहीं, श्रेयस अय्यर के साथ भी ‘अन्याय’, रोहित-द्रविड़ के रहते ऐसा क्यों?

Published on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिनी वर्ल्ड कप यानी एशिया कप-2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। उम्मीद के मुताबिक जहां विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाजों की वापसी हुई तो कई अच्छे खिलाड़ियों के नाम गायब होने से हैरानी हुई। टीम में श्रेयस अय्यर (बैकअप), ईशान किशन, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि रविचंद्रन अश्विन का टीम में होना चौंकाता है।

ईशान किशन का ऐसा रहा प्रदर्शन
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का टीम में नहीं होना वाकई में चौंकाने वाली बात है। ईशान ने इस वर्ष 14 मुकाबले खेले हैं, जबकि 30.71 की औसत और 130.30 के शानदार स्ट्राइकरेट से 430 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक हैं। वह भारत के लिए 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

श्रेयस अय्यर ने बनाए 2022 में सबसे ज्यादा रन
उनसे अधिक श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के बराबर 14 मैच खेलते हुए 449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44.90 का रहा है, जबकि स्ट्राइकरेट 142.99 का रहा है। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। अगर टीम सिलेक्शन में प्रदर्शन है तो ईशान किशन और अय्यर को टीम में चुना जाना चाहिए था। वे 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।

प्रदर्शन अच्छा तो सिलेक्शन क्यों नहीं?
रोहित शर्मा लगातार कह रहे हैं कि टीम के बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर फोकस है और राहुल द्रविड़ भी इस प्लान का हिस्सा है, लेकिन सवाल यह है कि अगर कोई खिलाड़ी परफॉर्म कर रहा है तो उसे टीम में चुना जाना चाहिए या नहीं? विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। 2019 से उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबकि पारी नहीं निकली है, जबकि अश्विन टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के लिए टीम में शामिल थे, लेकिन कम ही मौके मिले थे। प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर का कोर टीम में नहीं चुना जाना और ईशान को पूरी तरह से बाहर रखना निराश करने वाला है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
बैकअप खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...