28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलअलग-अलग लीग में पैर पसार रही IPL की टीमें, क्यों बढ़ी BCCI...

अलग-अलग लीग में पैर पसार रही IPL की टीमें, क्यों बढ़ी BCCI की टेंशन!

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में दुनिया के टॉप ब्रांड में शामिल हैं. दुनिया के बड़े खिलाड़ी यहां खेलने आते हैं, लेकिन इसी तर्ज पर अब अलग-अलग जगह लीग शुरू हो रही हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका और यूएई में नई टी-20 लीग का ऐलान हुआ. जिसमें आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी ने भी अपनी नई टीमें खरीदी हैं.

लेकिन बीसीसीआई के लिए यह अब चिंता का विषय बन गया है. वह इसलिए क्योंकि आईपीएल ब्रांड से बड़ी हुई टीमें अन्य लीग में अपना विस्तार कर रही हैं, साथ ही इससे भारतीय खिलाड़ियों का उन लीग में शामिल होने का दबाव भी बढ़ गया है.

इनसाइड स्पोर्ट की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस तरह के डेवलेपमेंट्स पर चिंता जाहिर की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने आईपीएल जैसा ब्रांड खड़ा किया है, हमें उसे सुरक्षित रखना होगा. आईपीएल के ब्रांड के नाम पर फायदा नहीं उठाया जा सकता है, लेकिन सभी लोग कहीं भी इनवेस्ट करने के लिए स्वतंत्र हैं.

आपको बता दें कि आईपीएल के अलावा अब साउथ अफ्रीकी लीग, यूएई टी-20 लीग और कैरिबियन टी-20 लीग में आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी का इनवेस्टमेंट है और उनकी अपनी टीमें हैं. ऐसे में बीसीसीआई पर दबाव है कि भारतीय खिलाड़ियों को भी इन लीग में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए.

अगर स्टार प्लेयर नहीं खेल पाएं, तो उन खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए जो बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ऐसा करने के मूड में नहीं है और भारतीय खिलाड़ियों का विदेशी लीग्स में हिस्सा लेने पर बैन लगा ही रहेगा.

किस लीग में लगा है आईपीएल फ्रेंचाइजी का पैसा
कैरिबियन प्रीमियर लीग- पांच में से तीन टीमों के मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
सऊदी टी-20 लीग- कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने यहां पर अपनी टीमें खरीदीं.
साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग- कुल 6 टीमों की मालिक आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमें.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...