28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलसौरव गांगुली की कप्तानी में फिर खेलेंगे सहवाग-हरभजन, सितंबर में होगा मुकाबला

सौरव गांगुली की कप्तानी में फिर खेलेंगे सहवाग-हरभजन, सितंबर में होगा मुकाबला

Published on

मुंबई

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा सीजन देश की आजादी के 75वें वर्ष को समर्पित होगा। एलएलसी सीजन-2 का पहला मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इसे एक विशेष मैच के रूप में माना जा रहा है। यह मुकाबला भारत महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेला जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भारत का नेतृत्व करेंगे, जबकि विश्व टीम की कप्तानी 2019 विश्व कप विजेता कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन करेंगे।

इस मैच में 10 विदेशी देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शास्त्री ने कहा, ‘यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने इस साल की लीग को स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित करने का फैसला किया है।’ लीग अगले दिन 16 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी प्रारूप में चार टीमें एलएलसी सीजन-2 में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस सीजन में कुल मिलाकर 15 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें छह शहरों में मैच खेलेगी।

भारत महाराजा की टीम में भारत के लिए खेल चुके कई बड़े नाम शामिल हैं। पूर्व ऑफ स्पिनर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग भी इसमें खेलते नजर आएंगे। वहीं वर्ल्ड जायंट्स में जैक्स कैलिस, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधवन जैसे नाम हैं।

टीमें:
भारत महाराजा: सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा और रितिंदर सिंह सोढ़ी।

वर्ल्ड जायंट्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर (विकेटकीपर), नाथन मैकुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ ब्रायन और दिनेश रामदीन (विकेटकीपर)।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...