9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलराहुल-कोहली की वापसी ना बिगाड़ दे टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन? बढ़ी रोहित...

राहुल-कोहली की वापसी ना बिगाड़ दे टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन? बढ़ी रोहित की टेंशन

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप 2021 के वक्त किसी ने सोचा नहीं होगा कि टीम इंडिया में विराट कोहली की जगह को लेकर इतना मंथन हो रहा होगा. अब टी-20 वर्ल्डकप 2022 सामने आ रहा है और उससे पहले एशिया कप में विराट कोहली वापसी कर रहे हैं. यह मिशन टी-20 वर्ल्डकप का बड़ा पड़ाव होगा. दो बड़े प्लेयर यहां वापसी कर रहे हैं, विराट कोहली और केएल राहुल.

दोनों प्लेयर्स की वापसी के साथ टीम इंडिया के टॉप-3 की स्थिति भी साफ हो गई है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग पर और विराट कोहली नंबर तीन पर. लेकिन अभी तक यह दोनों प्लेयर टीम में नहीं थे, ऐसे में बाहर का रास्ता किस प्लेयर को देखना पड़ेगा साथ ही मिडिल ऑर्डर कैसा होगा यही टीम इंडिया की नई टेंशन है.

रोहित-राहुल-कोहली टॉप-3 होते हैं, तो सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी जिन्होंने इस साल टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है, इनमें से किसी एक की जगह पर संकट हो सकता है.

इनमें नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव फिट बैठते हैं, तो ऋषभ पंत टीम के एक्स फैक्टर हैं. इनके बाद दिनेश कार्तिक का नंबर है, जो पिछले कुछ वक्त में बेस्ट फिनिशर के तौर पर उभरे हैं. एक पहलू यह भी है कि कप्तान रोहित शर्मा नए तरह के खेल को बढ़ावा दे रहे हैं, जहां सिर्फ एग्रेशन को तवज्जो दी जा रही है.

ऐसे में क्या इस गेम प्लान में रोहित-राहुल-कोहली की तिगड़ी फिट बैठ पाएगी. यह भी एक सवाल खड़ा होगा. अगर रोहित-राहुल-कोहली-सूर्या-पंत-कार्तिक भारत के टॉप 6 होते हैं, तो हार्दिक पंड्या या रवींद्र जडेजा में से किसी एक को चुनना होगा और फिर बाद में बॉलर्स का नंबर आएगा. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के सामने यही फैसला मुश्किल होगा कि आखिर ड्रॉप किसे किया जाएगा.

क्या ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल (जसप्रीत बुमराह अगर फिट होते हैं, तो वह भी प्लेइंग-11 में शामिल होंगे ही.)

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...