21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरुश्दी को मारने 650 किमी गाड़ी चलाकर आया था हादी मतार, ईरान...

रुश्दी को मारने 650 किमी गाड़ी चलाकर आया था हादी मतार, ईरान से कनेक्शन!

Published on

वॉशिंगटन

विवादित किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हमला हुआ है। 1988 में रुश्दी की किताब प्रकाशित हुई थी और तभी से यह ईरान में प्रतिबंधित है। ईरान ने 1989 में लेखक के खिलाफ फतवा जारी कर मौत की सजा सुनाई थी। इस हमले के बाद न्यू यॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की पहचान हादी मतार (24) के रूप में हुई है जो न्यू जर्सी का रहने वाला है। हादी मतार ने सलमान रुश्दी को 15 बार चाकुओं से गोदा।

हादी मतार के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये माना जा रहा है कि ये एक ईरान समर्थक है। सलमान रुश्दी न्यूयॉर्क के चौटाउक्का में अपना संबोधन करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक मातर न्यूजर्सी के फेयरव्यू स्थित अपने घर से यहां लगभग 650 किमी ड्राइव करके पहुंचा था। हादी मातर कथित तौर पर लेबनानी मूल का है। अधिकारियों ने मातर के न्यू जर्सी स्थित घर को सील कर दिया है।

गले और पेट पर मारा चाकू
न्यू यॉर्क पुलिस के मेजर यूजीन स्टैनिज़ेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि जैसे ही रुश्दी बोलने के लिए जाने वाले थे तभी हमलावर उन पर कूद गया। उसने रुश्दी के गले और पेट में चाकू मारा। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी कई अन्य चीजों की तलाशी लेने के लिए वारंट पाने में लगे हैं। घटनास्थल से एक बैग और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल किसी मकसद का संकेत नहीं मिला है। पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने में लगी है।

सलमान को मिलती रही हैं धमकियां
सलमान रुश्दी का जन्म भारत में हुआ था। 75 वर्षीय सलमान को उनकी किताब को लेकर हमेशा से धमकी मिल रही थी। किताब छपने के बाद दुनिया के कई देशों में बैन कर दी गई। वहीं, ईरान ने इस मामले में सबसे ज्यादा सख्त रवैया अपनाते हुए रुश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया। इस हमले के बाद ईरान में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ये याद रखना चाहिए कि लड़ाई कभी खत्म नहीं होती।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...