15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिसोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, दो महीने में दूसरी बार वायरस...

सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, दो महीने में दूसरी बार वायरस से संक्रमित

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है।

रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार की ओर से जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी।’ कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं।

जून में भी कोरोना वायरस से हुई थीं संक्रमित
सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘सोनिया गांधी जी के कोरोना से संक्रमित होने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। हम सब आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’ हाल के दिनों में कई कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा, महासचिव अजय माकन, प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी और कुछ अन्य नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...