28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलएशिया कप में शाकिब अल हसन होंगे बांग्लादेश के कप्तान, प्रमुख बल्लेबाज...

एशिया कप में शाकिब अल हसन होंगे बांग्लादेश के कप्तान, प्रमुख बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर

Published on

ढाका

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुख्य ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आगामी एशिया कप, न्यूजीलैंड त्रिकोणीय सीरीज और टी20 विश्व कप के लिये टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया। एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जायेगा और ऑस्ट्रेलिया अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। बीसीबी ने काफी हफ्तों की अनिश्चितता के बाद यह घोषणा की क्योंकि शाकिब को बोर्ड ने कहा था कि वह बांग्लादेश की ओर से खेलने या एक ‘सट्टेबाज कंपनी’ बेटविनर न्यूज से साझेदारी बनाये रखने में किसी एक का चयन करें।

शाकिब ने अंत में कंपनी से करार खत्म कर दिया। उन्हें मोमिनुल हक के हटने के बाद जून में टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। बीसीबी ने 27 अगस्त से खेले जाने वाले एशिया कप के लिये 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बांग्लादेश ने एशिया कप के लिये अपनी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में कई बदलाव किये, जिसमें लिटन दास को चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

मध्यक्रम बल्लेबाज सबीर रहमान की टीम में वापसी हुई है जबकि मुश्फिकुर रहीम ने भी वापसी की है। टीम में शोरीफुल इस्लाम, मुनीम शहरियार और नजमुल हुसैन शांटो को जगह नहीं मिली। नुरूल हसन को भी ऊंगली में चोट के बावजूद टीम में रखा गया है और बीसीबी ने कहा कि उन्हें 21 अगस्त को उनसे अपडेट की उम्मीद है।बांग्लादेश पिछले चार एशिया कप में तीन बार फाइनल तक पहुंची है, लेकिन उसे हर बार हार मिली। हालांकि उसका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज दोनों में हार मिली थी।

बांग्लादेश टीम इस प्रकार है
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, नुरूल हसन, तास्किन अहमद।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...