28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल'राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे जड़े थप्पड़', रॉस टेलर का बड़ा...

‘राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे जड़े थप्पड़’, रॉस टेलर का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी ऑटो बायोग्राफी ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. टेलर ने इस पुस्तक में बताया है आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए जब वह एक मौके पर शून्य पर आउट हो गए थे तो टीम के एक मालिक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए थे. उन्होंने लिखा है कि थप्पड़ जोरदार नहीं थे, लेकिन उन्हें यकीन नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है.

पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान हुई घटना
टेलर ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, ‘राजस्थान टीम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 195 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. मैं शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गया थाय और हम टारगेट के पास नहीं पहुंचे थे. बाद में टीम, सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर मौजूद बार में थे. लिज हर्ले भी वॉर्न के साथ वहां मौजूद थीं.’

मैं कल्पना नहीं कर सकता था: टेलर
तभी रॉयल्स के ऑनर्स में से एक ने मुझसे कहा, ‘रॉस हमने आपको डक पर आउट होने के लिए एक मिलियन डॉलर नहीं दिए थे जिसके बाद उन्होंने मेरे मुंह पर 3 से 4 थप्पड़ जड़ दिए. वह हंस रहे थे और वे जोरदार थप्पड़ नहीं थे, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि यह पूरी तरह से नाटक-अभिनय था. परिस्थितियों के तहत मैं इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहता था, लेकिन मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि यह कई पेशेवर खेल वातावरण में हो रहा है.’

ऐसा रहा टेलर का आईपीएल करियर
रॉस टेलर ने 2008 से 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले और फिर 2011 में राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़ गए. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वारियर्स इंडिया का भी प्रतिनिधित्व किया था. रॉस टेलर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 55 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद इस 1017 रन बनाए हैं. टेलर का आईपीएल में बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा है

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...