4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में बस पर गिरा भारी भरकम ट्रक, 13 लोगों की मौत,...

पाकिस्तान में बस पर गिरा भारी भरकम ट्रक, 13 लोगों की मौत, 5 अन्‍य घायल

Published on

लाहौर (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचाव अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

अधिकारियों ने कहा, ‘दुर्घटना के बाद बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।’ मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहां बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था। बयान में कहा गया, ‘दुर्घटना के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा।’

प्राप्त सूचना के अनुसार, ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने बस से शवों को निकालना शुरू कर दिया। शुरुआत में 5 लोगों के शव निकाले गए थे, अब शवों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके मुख्य कारणों में से खराब रखरखाव वाले वाहन, जर्जर सड़क और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...