9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने गोलियां दागी,...

पाकिस्तान: विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने गोलियां दागी, एक की मौत

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं, जिसमें एक पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई की है.हरनाई में एक मिलिट्री बेस के बाहर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. तभी अचानक से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल एक स्थानीय पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

स्थानीय लोगों के मुताबिक कल रात यहां पाकिस्तान के मिलिट्री बेस और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर बलूचिस्तानी लड़ाकों ने धावा बोल दिया. इसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तानी बलों ने पश्तून लोगों के घरों को निशाना बनाया. इस घटना के विरोध में आज स्थानीय पश्तून लोगों ने मिलिट्री बेस कैंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे इन स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस कार्रवाई में अवामी नेशनल पार्टी के एक कार्यकर्ता खालिकदाद बाबर की मौत हो गई, जबकि फारुख खान, हमीदुल्लाह और कई अन्य लोग घायल हो गए.

बलूचिस्तान, पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांतों में से एक है. यह क्षेत्र सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख केन्द्रों में से एक है. इस इलाके में हिंगलाज माता का मंदिर है, जो पाकिस्तान में स्थित सबसे बड़े हिंदू तीर्थ स्थल में से एक है. हिंगलाज माता मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...