28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलमैं पल दो पल का शायर हूं... इस गाने के साथ टूट...

मैं पल दो पल का शायर हूं… इस गाने के साथ टूट गया था करोड़ों भारतीयों का दिल

Published on

मैं पल दो पल का शायर हूं…पल दो पल मेरी कहानी है… इसी गीत के साथ आज से ठीक दो साल पहले करोड़ों भारतीयों का दिल एक झटके में टूट गया था। एक तरफ देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर निकल कर आई जिसने सबको उदास कर दिया। यह खबर थी महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से हमेशा के लिए अलविदा कहना। मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी, मैदान से बाहर भी उसी अंदाज में बिना किसी तामझाम और प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपने स्वर्णिम करियर को विराम दे दिया।

धोनी वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में मुकेश की आवाज में मैं पल दो पल का शायर हूं… का गीत बज रहा था। इस वीडियो में उनके करियर की कुछ तस्वीरें थी। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।’

इन चंद अल्फाजों के साथ के साथ धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहने का फैसला किया लेकिन उनके इस घोषणा के बाद उन्हें कभी भारतीय जर्सी में दोबारा नहीं देखा गया।

अचानक किया संन्यास का ऐलान
क्रिकेट के मैदान पर धोनी की कप्तानी का कोई जोड़ नहीं था। वह अपने फैसले से विरोधियों को हैरान कर देते थे। यहां तक की टीम के साथी खिलाड़ियों को भी अंदाजा नहीं होता था कि मैच के दौरान वह कब कौन सा दांव खेलेंगे। ऐसा ही उन्होंने अपने संन्यास के दौरान भी किया। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलबाजियों का दौर तो लंबे समय से शुरू था लेकिन सिर्फ धोनी को ही पता था कि वह कब संन्यास लेंगे।

ऐसे में उन्होंने 15 अगस्त, भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अचानक ना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस ना कोई किसी तरह की कोई घोषणा बस सोशल मीडिया पर दो लाइन लिख कर सबको हैरान कर दिया। धोनी के 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर के विराम के बाद देश क्या पूरी दुनिया के फैंस मायूस हो गए क्योंकि इसके बाद उन्हें पसंदीदा धोनी फिर कभी क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आने वाले थे।

2019 विश्व कप का सेमीफाइनल था आखिरी मैच
महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के लिए आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर उतरे थे। इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था। धोनी 50 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन वह रन आउट हो गए। उनके आउट होते ही भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसके बाद से धोनी ने फिर दोबारा टीम इंडिया के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

बता दें कि यह एक संयोग ही है कि धोनी ने अपने करियर के पहले मैच में भी रन आउट हुए थे और आखिरी मुकाबले में भी उनका अंत रन आउट के ही साथ हुआ था। हालांकि अपने करियर में उन्होंने भारत आईसीसी के सभी बड़े खिताब जिसमें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।इसके अलावा उनकी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताबी जीत हासिल की है। वहीं धोनी अभी भी इस टीम के लिए खेल रहे हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...