28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलकप्तान राहुल की वापसी से बढ़ी इस प्लेयर की टेंशन, छोड़नी पड़...

कप्तान राहुल की वापसी से बढ़ी इस प्लेयर की टेंशन, छोड़नी पड़ सकती है जगह!

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया का मिशन जिम्बाब्वे शुरू हो चुका है, कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम पसीना बहाने में जुटी है. 18 अगस्त को भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार करीब दोपहर एक बजे शुरू होगा.

टीम इंडिया में केएल राहुल की लंबे वक्त के बाद वापसी हो रही है और ऐसे में उनका ओपनिंग करना पक्का माना जा रहा है. जिम्बाब्वे में केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी ओपन करेगी तो अभी तक राहुल की गैरमौजूदगी में ओपनिंग कर रहे शुभमन गिल को नंबर-3 पर उतरना पड़ सकता है.

केएल राहुल आईपीएल 2022 के बाद पहली बार मैदान में होंगे, ऐसे में वह चाहेंगे कि टी-20 वर्ल्डकप 2022 से पहले पूरे रंग में आ सकें. यही कारण है कि ओपनिंग पर उतरकर वह अपने रंग में लौटना चाहेंगे, क्योंकि व्हाइट बॉल फॉर्मेट में अभी शुभमन गिल की ओपनिंग पर जगह पक्की नहीं है.

बतौर ओपनर हिट हुए थे शुभमन गिल
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल ने बतौर ओपनर बेहतरीन भूमिका निभाई थी. तीन मैच की वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल ने 64, 43 और 98 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड जीता था.

हालांकि, अब देखना होगा कि इस सीरीज़ में टीम इंडिया के कोच बने वीवीएस लक्ष्मण और टीम के कप्तान केएल राहुल किस रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं. क्या केएल राहुल खुद ओपनिंग करने शिखर धवन के साथ आएंगे या फिर शुभमन गिल को ही मौका देंगे.

बता दें कि केएल राहुल खुद भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. अभी तक केएल राहुल वनडे क्रिकेट में तीन बार बल्लेबाजी करने आए और इन पारियों में 77 रन बनाए हैं. वनडे में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा बार ओपनिंग (नंबर-1) पर बल्लेबाजी की है, इसमें वह 16 मैच में 669 रन बना चुके हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...