28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलवॉशिंगटन सुंदर को नहीं मिल रहा किस्मत का साथ, अब जिम्बाब्वे दौरे...

वॉशिंगटन सुंदर को नहीं मिल रहा किस्मत का साथ, अब जिम्बाब्वे दौरे से भी हुए बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में और देरी होगी। इंग्लैंड काउंटी टीम लंकाशायर के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में खेलने के दौरान उनके बायें कंधे की चोट लगी थी। इस चोट की वजह से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वॉशिंगटन सुंदर करीब 12 महीने से अलग-अलग समस्या की वजह से टीम से कई बार बाहर हो चुके हैं। वह जनवरी में कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे।

सुंदर की चोट पर बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘हां, वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हैं। उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर और वोरस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन कप मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे पर चोट लगी है। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब करेंगे।’ मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा, ‘आप वाशी के लिए बुरा महसूस करते हैं। ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। किसी न किसी तरह की समस्या उनके रास्ते में आ जा रही है। उन्हें किस्मत के साथ की जरूरत है। अब वह भारत के लिए खेलने से एक हफ्ते पहले चोटिल हो गए हैं।’

उनके चोटिल होने की शुरुआत जुलाई 2021 में शुरू हुई थी। वह भारत के खिलाफ काउंटी टीम के लिए अभ्यास मैच खेलते हुए चोटिल हो गए थे। मोहम्मद सिराज की गेंद पर उनकी उंगली फ्रैक्चर हो गई थई। कोरोना की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सके। फरवरी-मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद हैमस्ट्रिंग की वजह से वह टी20 नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका सीरीज में भी उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।

आईपीएल में भी वह चोट की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांच मैचों नहीं खेल पाए।वापसी करते हुए उन्होंने काउंटी मैच के पहले ही मैच में 5 विकेट लिए। चार मैच खेलने के बाद वह एक बार फिर चोटिल हो गए। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 4 टेस्ट, 4 वनडे और 31 T20I खेले हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...