11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआलीशान विला में चल रहा था सीक्रेट पोर्न स्टूडियो, अचानक पुलिस ने...

आलीशान विला में चल रहा था सीक्रेट पोर्न स्टूडियो, अचानक पुलिस ने मारा छापा

Published on

नई दिल्ली,

एक आलीशान विला से ऑपरेट हो रहे चीनी पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ है. दरअसल, स्टूडियो में काम कर रहे एक चीनी शख्स ने धोखाधड़ी कर एक कंप्यूटर खरीदा था. इस मामले को लेकर जब दो थाने की पुलिस विला में छापा मारने पहुंची तो वे लोग वहां पोर्न स्टूडियो का सेटअप देखकर हैरान रह गए. पुलिस ने वहां मौजूद एडल्ट एक्ट्रेस, एक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला थाईलैंड का है. चोन बरी के सट्टाहिप जिले में एक आलीशान पूल विला में रेड के दौरान गुप्त पोर्न स्टूडियो का खुलासा हुआ. इसके बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अरेस्ट किए गए लोगों में 33 साल के चीनी डायरेक्टर ली, 24 साल के चीनी इंटरप्रेटर अर्जोंग, 20 साल का मेल एक्टर और 24 साल की एक्ट्रेस शामिल हैं. पुलिस ने पोर्न स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले सामानों को भी जब्त कर लिया है.

दरअसल, कंप्यूटर क्राइम्स एक्ट के उल्लंघन के मामले में एक शख्स को पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए ट्रेस कर रही थी. उस शख्स ने गलत जानकारी देकर एक कंप्यूटर सिस्टम खरीदा था. जांच के दौरान पुलिस को पटाया और बैंकॉक में पोर्न मूवी शूट करने वाले एक चीनी ग्रुप के बारे में पता चला.पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि विज्ञापन के जरिए यह चीनी ग्रुप थाई पोर्न एक्टर्स को भी मूवी में पार्टिसिपेट करने के लिए बुला रहे थे. यहां शूट हो रहे पोर्न मूवी को चीनी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाना था.

पोर्न मूवी में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस के नाम और उनकी राष्ट्रीयता अभी सामने नहीं आई है. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें हर दिन के काम के करीब 45 हजार रुपए मिलते थे. वहीं पुरुष को रोजाना करीब 14 हजार रुपए मिलते थे. thethaiger.com की रिपोर्ट के मुताबिक, चारों आरोपियों को पोर्नोग्राफिक मटेरियल प्रोड्यूस करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...