12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यरुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बिना बारिश के ही दरक रही...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बिना बारिश के ही दरक रही पहाड़ियां

Published on

रुद्रप्रयाग,

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के पास केदारनाथ हाईवे पर बिना बारिश के ही पहाड़ी दरक रही हैं और घंटों तक जाम लग रहा है, जिस कारण यात्रा भी प्रभावित हो रही है. फिर भी लोग जाम जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं. मंगलवार को जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर अचानक से एक पहाड़ी टूट गई और उससे बड़े-बड़े पत्थर नीचे हाईवे पर आकर गिर गये.

इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया. प्रशासन की तरफ से इन पत्थरों को हटाया जाता, उससे पहले ही लोग लापरवाही दिखाते हुए वहां से जैसे-तैसे वाहनों के साथ गुजरने लगे. दरअसल, पत्थरों के गिरने से जब हाईवे बंद हुआ तो वहां वाहनों की काफी लंबी कतारें लग गईं. लोगों को वहां से निकलने की इतनी जल्दबाजी थी कि कुछ लोग गाड़ियों को कैसे भी करके निकालने लगे.

यूं तो बरसात का मौसम अब खत्म हो रहा है, लेकिन बावजूद उसके केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ियां दरक रही हैं. दरअसल, बारिश के कारण पहाड़ियां कच्ची हो जाती हैं. इससे वे टूटने लगती हैं और अक्सर पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर हाईवे पर आकर गिर जाते हैं. केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह बने स्लाइडिंग जोन पर लगातार भूस्खलन भी हो रहा है.

लेकिन लोग लापरवाही दिखाते हुए ऐसी जगहों से जान जोखिम में डालकर केदारनाथ यात्रा के लिए निकल रहे हैं. यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं. प्रशासन ने कई जगह चेतावनी के बोर्ड भी लगा रखे हैं. फिर भी लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...