9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही जल संचय जन भागीदारी के अंतर्गत नगरीय निकाय, जेडीए और अन्य सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों की जानकारी समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 और जल संचय जन भागीदारी 2.0 की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण से जुड़े इन अभियानों का उद्देश्य वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और जल स्रोतों को सुदृढ़ करना है। इसके अलावा कलेक्टर ने हरियालो राजस्थानअभियान के अंतर्गत सभी विभागों को दिए गए पौधारोपण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि, उद्यान, वन विभाग, नगर निगम और जेडीए सहित संबंधित विभागों से पौधारोपण के लिए पौधों की उपलब्धता, स्थान चयन और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षकवी. केतन कुमार तथा जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...