18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यगिरिराज सिंह की 'चोटी' में उलझे तेजस्वी, मुजफ्फरपुर की MP-MLA कोर्ट में...

गिरिराज सिंह की ‘चोटी’ में उलझे तेजस्वी, मुजफ्फरपुर की MP-MLA कोर्ट में परिवाद दायर

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। देवांशु किशोर ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर किया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर तेजस्वी क खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इस मामले पर अगली सुनावई 25 अगस्त को होगी।

क्या है मामला
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बिहार एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन में चले गए। नीतीश के महागठबंधन में शामिल होते ही सोशल मीडिया पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच वॉर शुरू हो गया। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ ट्वीट करते हुए आपत्तिजनक बात लिखी थी। हालांकि बाद में गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी के ट्वीट का जवाब दिया था।

क्या था ट्वीट
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा था ‘श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, Edited Videos व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं।

25 अगस्त को होगी सुनवाई
तेजस्वी यादव के इसी बयान को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। देवांशु किशोर ने एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया है। एमपी-एमएलए कोर्ट में धारा 504, 506, 500 के तहत परिवाद दायर किया गया है। 25 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होनी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....