8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलपूर्व कप्तान की बढ़ी मुश्किलें, क्रिकेट बोर्ड ने मांगा 2 अरब का...

पूर्व कप्तान की बढ़ी मुश्किलें, क्रिकेट बोर्ड ने मांगा 2 अरब का हर्जाना

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान अर्जुन रणतुंगा काफी मुश्किलों में घिर गए हैं. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की कार्यकारी समिति ने झूठे और अपमानजनक बयान देने के चलते अर्जुन रणतुंगा से 2 अरब रुपये का हर्जाने भरने को कहा है. कार्यकारी समिति के सदस्यों ने अर्जुन रणतुंगा को इस बाबत लेटर ऑफ डिमांड (LOD) भी भेजा है.

श्रीलंका क्रिकेट ने कही ये बात
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘रणतुंगा द्वारा हाल ही में दिए गए एक मीडिया इंटरव्यू में ‘झूठे, अपमानजनक और तोड़-मरोड़कर दिए बयान को लेकर कार्यकारी समिति की सोमवार को हुई एक आपात बैठक में विचार-विमर्श किया गया, इसके बाद विश्व कप विजेता कप्तान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया.

बयान में आगे कहा गया है, ‘रणतुंगा ने ‘दुर्भावनापूर्ण इरादे से बात की है और एसएलसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति के खिलाफ झूठे और मानगढ़ंत आरोप लगाकर जानबूझकर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है. इसी वजह से कार्यकारी समिति ने अर्जुन रणतुंगा को डिमांड लेटर भेज 2 अरब रुपये चुकाने की मांग की है.’

राजनीति मे भी नाम कमा चुके हैं रणतुंगा
अर्जुन रणतुंगा का शुमार श्रीलंका के महानतम कप्तानों में होता है. अर्जुन रणतुंगा की ही कप्तानी में श्रीलंका ने 1996 में क्रिकेट विश्व कप जीता था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जुन रणतुंगा के बल्ले से ही विजयी रन निकले थे. अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट मैच और 269 वनडे मैच खेले हैं. साल 2000 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रणतुंगा ने साल 2001 में राजनीति में प्रवेश किया. रणतुंगा 2015 से 2019 के बीच यूएनपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

एशिया कप की गंवानी पड़ी मेजबानी
श्रीलंका में हाल ही में क्रिकेट को बहुत नुकसान हुआ है. श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन देश की मौजूदा स्थिति ने बोर्ड को प्रतिष्ठित एशिया कप की मेजबानी करने से रोक दिया. देश में जारी उथल-पुथल के बीच श्रीलंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम और भारतीय महिला टीम की मेजबानी की. श्रीलंकाई पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई, लेकिन एकदिवसीय श्रृंखला और दूसरे टेस्ट में उसे विजयश्री प्राप्त हुई. दूसरी ओर महिला टीम भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज गंवाना पड़ा था.Live TV

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...